4 करोड़ अंशधारकों को वित्त मंत्रालय का तोहफा, PF पर मिलेगा 8.65% ब्याज

punjabkesari.in Thursday, Apr 20, 2017 - 04:39 PM (IST)

नई दिल्ली: श्रम मंत्री बंडारू दत्तात्रेय ने आज कहा कि वित्त मंत्रालय ने कर्मचारी भविष्य निधि (ई.पी.एफ.) पर 2016-17 के लिए 8.65 प्रतिशत ब्याज को मंजूरी दे दी है। इस मंजूरी के बाद ई.पी.एफ.ओ. यह ब्याज अपने चार करोड़ अंशधारकों के खातों में डाल सकेगा।

मंत्री ने कहा, ‘‘वित्त मंत्रालय ने 8.65 प्रतिशत ब्याज को मंजूरी दे दी है। अब इस बारे में सूचना आएगी। औपचारिक चर्चा पूरी हो गई है।’’ उन्होंने आगे कहा, ‘‘हम जल्दी ही अधिसूचना जारी करेंगे और चार करोड़ अंशधारकों के भविष्य निधि खाते में ब्याज डालेंगे।’’ कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के न्यासियों ने पिछले साल दिसंबर में ई.पी.एफ. पर 8.65 प्रतिशत ब्याज की मंजूरी दी थी। वित्त मंत्रालय, श्रम मंत्रालय से ई.पी.एफ. ब्याज दर में कटौती और इसे पी.पी.एफ. जैसी लघु बचत जमा योजना के समरूप करने के लिए जोर दे रहा है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News