4 कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में संयुक्त रूप से गिरावट

punjabkesari.in Sunday, Jul 23, 2017 - 02:12 PM (IST)

नई दिल्लीः देश की शीर्ष 10 कंपनियों में से चार के बाजार पूंजीकरण में पिछले सप्ताह 61,930.86 की गिरावट आई इसमें सर्वाधिक मार आईटीसी पर पड़ी जिसकी अकेले बाजार हैसियत में 58,902.54 करोड़ रुपए की कमी आयी। शुक्रवार को समाप्त सप्ताह में आई.टी.सी., एच.डी.एफ.सी., भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) तथा मारति सुजुकी इंडिया को बाजार पूंजीकरण :एमकैप: के लिहाज से नुकसान हुआ जबकि आर.आई.एल., टी.सी.एस., एच.डी.एफ.सी. बैंक, एच.यू.एल., इंफोसिस तथा ओएनजीसी के एममैप संयुक्त रूप से 54,899.59 करोड़ रुपए बढ़ा। हालांकि उनका लाभ चार कंपनियों को हुए नुकसान से कम है।दस कंपनियों में सर्वाधिक नुकसान में आई.टी.सी. रही।

कंपनी का एमकैप 58,902.54 करोड़ रुपए कम होकर 3,50,868.47 करोड़ रुपए रहा। पिछले सप्ताह आई.टी.सी. का शेयर करीब 14 प्रतिशत टूटा। सिगरेट पर उपकर बढ़ाये जाने की चिंता से मंगलवार को ही शेयर करीब 13 प्रतिशत नीचे आ गया था।एस.बी.आई. का बाजार पूंजीकरण 1,079.01 करोड़ रुपए कम होकर 2,50,631.58 करोड़ रुपए रहा जबकि एच.डी.एफ.सी. का एमकैप 1,067.24 करोड़ रुपए की गिरावट के साथ 2,61,489.41 करोड़ रुपए हो गया। मारति की बाजार हैसियत 882.07 करोड़ रपये की गिरावट के साथ 2,27,393.79 करोड़ रुपए रही। वहीं दूसरी तरफ रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. का बाजार मूल्यांकरण 17,933.32 करोड़ रपये बढ़कर 5,15,790.39 करोड़ रुपए रहा।

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का एमकैप 17,630.59 करोड़ रुपए बढ़कर 4,76,829.90 करोड़ रुपए तथा तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) का बाजार पूंजीकरण 7,699.94 करोड़ रुपए बढ़कर 2,11,170.88 करोड़ रुपए रहा। एच.डी.एफ.सी. बैंक का एमकैप 5,752.62 करोड़ रुपए बढ़कर 4,38,422.41 करोड़ रपये तथा हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 4,080.02 करोड़ रुपए बढ़कर 2,50,764.04 करोड़ रुपए रहा, वहीं इंफोसिस की बाजार हैसियत 1,803.1 करोड़ रुपए बढ़कर 2,25,077.61 करोड़ रुपए रही।
       


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News