भारत से रूस को इंजीनियरिंग निर्यात अप्रैल में 11 गुना हुआ

punjabkesari.in Saturday, May 20, 2023 - 07:21 PM (IST)

कोलकाता, 20 मई (भाषा) देश का रूस के लिए इंजीनियरिंग निर्यात अप्रैल महीने में सालाना आधार पर 11 गुणा होकर 13.36 करोड़ डॉलर पर पहुंच गया। दूसरी ओर अमेरिका और चीन के बाजार नरम बने हुए हैं। इंजीनियरिंग निर्यात संवर्द्धन परिषद ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अप्रैल, 2022 में रूस के लिए इंजीनियरिंग निर्यात महज 1.17 करोड़ डॉलर ही था।

अमेरिका के लिए इंजीनियरिंग निर्यात अप्रैल, 2023 में 1.4 अरब डॉलर रहा, जो इससे पिछले वर्ष के समान महीने के 1.86 अरब डॉलर से 24.9 प्रतिशत कम है।

चीन के लिए निर्यात भी लगातार कम हो रहा है। चीन के लिए अप्रैल, 2023 में निर्यात 15.5 प्रतिशत गिरावट के साथ 18.33 करोड़ डॉलर रहा, जो अप्रैल, 2022 में 21.69 करोड़ डॉलर था।

हालांकि ओमान के लिए निर्यात अप्रैल, 2023 में सालाना आधार पर दोगुने से ज्यादा 15.39 करोड़ डॉलर हो गया।

भारतीय इंजीनियरिंग वस्तुओं के शीर्ष 25 निर्यात गंतव्यों से 15 में सालाना आधार पर वृद्धि हुई, जबकि 10 में गिरावट आई।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News

Related News