सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही इन लड़कियों की फोटो, जानें क्यों(Pics)
punjabkesari.in Sunday, Jan 01, 2017 - 01:34 PM (IST)

नई दिल्ली:सोशल मीडिया पर आए दिन कई फोटोज वायरल होती हैं।एेसी ही एक फोटो खूब वायरल हो रही है।दरअसल इस फोटो में 6 लड़कियों का एक ग्रुप क्रिसमस की रात को पार्टी कर रहा था।इस मौके को उन्होंने कैद करने के लिए सोफे पर बैठ कर ग्रुप फोटो खिंचवाई।उसके बाद इसे इंटरनेट पर डाल दिया, लेकिन फोटो को देख लोगों के कमेंट अजीबोगरीब आने लगे।हुआ ये कि फोटो में जितनी लड़कियों के चेहरे नजर आ रहे हैं, उसके अनुपात में उतने पैर नजर नहीं आ रहे हैं। फोटो में 6 लड़कियों के केवल 10 ही पैर दिखाई पड़ रहे हैं।इस फोटो ने साल के जाते-जाते कई लोगों को चौंकाने का काम कर डाला।
कुछ लोगों ने अलग-अलग तरीके से इस पहेली को सुलझाने की कोशिश भी की। एक जनाब ने तो ग्राफिक्स की मदद से रंगीन लकीरों के सहारे इस गुत्थी को सुलझाने का भरसक प्रयास किया।लेकिन अगर आप अब तक नहीं समझ पाए हैं, तो निराश मत होइए - इसका जवाब बहुत साधारण है। बहुत गौर से देखेंगे, तो जान जाएंगे कि सोफे पर बैठी लड़कियों में बाएं से दूसरे स्थान पर बैठी लड़की की टांगें पहली लड़की की टांगों के पीछे छिपी हुई हैं, और जो टांगें दूसरी लड़की की लग रही हैं, वह दरअसल तीसरी लड़की की हैं, जो जरा झुककर बैठी है।