सगाई पर दूल्हे की हरकत ने दुल्हन को किया शर्मसार

punjabkesari.in Tuesday, Dec 01, 2015 - 05:30 PM (IST)

लखनऊ: यूपी केगाजियाबाद में एक दुल्हन ने शराब के नशे में धुत्त दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया, जिसके बाद रिश्ता तोड़ दिया गया। जानकारी मुताबिक विजयनगर निवासी एक व्यक्ति परचून की दुकान करता है। उसने अपने बीटेक पास पुत्र का रिश्ता शाहदरा निवासी ग्रेजुएट युवती से तय किया था। रविवार को एक पार्क में सगाई समारोह चल रहा था। 
 
इसमें लड़की पक्ष के लोग सगाई लेकर आए थे। इस दौरान दूल्हा शराब के नशे में टल्ली होकर समारोह में पहुंच गया और उसने ससुराल पक्ष से दहेज में कार की मांग कर दी। पहले तो लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे को बहुत समझाने की कोशिश की लेकिन दूल्हा कार की मांग पर अड़ रहा। बाद में लड़की पक्ष के लोगों ने पुलिस की मौजूदगी में रिश्ता तोड़ दिया। 
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News