अखिलेश के मंत्रियाें पर बरसे मुलायम कहा- सुधर जाआे नहीं ताे हार जाआेगे

punjabkesari.in Monday, Aug 31, 2015 - 07:50 PM (IST)

मऊ(उत्तर प्रदेश): समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने पुत्र अखिलेश यादव की सरकार के मंत्रियों को आम जनता से कटते जाने के लिए फटकार लगाते हुए कहा कि यदि वे अपने व्यवहार में सुधार नहीं करते तो उन्हें हार का मुंह देखना पडेगा। सपा मुखिया आज यहां दो स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और साम्यवादी नेताआें जयबहादुर सिंह तथा झारखंडे राय की मूर्तियों के अनावरण के लिए आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने समारोह में उपस्थित मुख्यमंत्री अखिलेश की आेर देखते हुए कहा, ‘‘आप के मंत्री जीतकर नहीं आ रहे हैं.... क्योंकि वे सिर्फ चुनिंदा लोगों से ही मिलते हैं।’’ सपा मुखिया ने कहा, ‘‘हमें पता है कि मंत्री और विधायक कैसे हैं... एक महीने का समय देता हूूं... एेसा काम करें कि देश में (उत्तर प्रदेश) एक अलग सरकार दिखाई दे।’’  उन्होंने नेताओं और मंत्रियों पर तंज कसते हुए कहा, ‘‘जमीनी हालात बहुत खराब है... यदि सुधार नहीं करते हैं तो आप जरूर हारेंगे।’’  
 
सपा मुखिया ने बहरहाल अखिलेश सरकार के कामकाज की तारीफ की और भरोसा जताया कि वर्ष 2016 तक प्रदेश से बिजली संकट दूर हो जायेगा। यादव ने यह भी कहा कि पार्टी वर्ष 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव में जिसे भी पार्टी का टिकट दे, ‘‘आप उन्हें पसंद करते हों अथवा नहीं, लेकिन पर मेरे कहने पर उन्हें जिताकर भेजिएगा।’’ 
 
उन्होंने समारोह में मौजूद भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अतुल अंजान की प्रशंसा करते हुए कहा कि नीतियों और मूल्यों के प्रति समर्पित एेसे राजनेताआें की आवाज तो लोकसभा और विधानसभा में पहुंचनी चाहिए। समारोह को संबोधित करते हुए अंजान ने कहा कि भूमि अधिग्रहण कानून के सिलसिले में केन्द्र में सत्तारूढ़ मोदी सरकार को जिस तरह से अपने कदम वापस खीचने पडे़ वह जनता की बड़ी जीत है। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News