Health Tips: ब्रेकफास्ट में भूलकर भी न खाएं ये, वरना सेहत को होगा बड़ा नुकसान!

punjabkesari.in Friday, Mar 28, 2025 - 10:06 PM (IST)

नेशनल डेस्क: नाश्ता हमारे दिन की सबसे अहम शुरुआत होती है। एक हेल्दी ब्रेकफास्ट हमें पूरे दिन ऊर्जावान बनाए रखता है, लेकिन अगर हम सुबह गलत चीजें खा लें, तो इसका असर हमारी सेहत पर पड़ सकता है। कई बार लोग जाने-अनजाने ऐसी चीजें खा लेते हैं, जो सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं। आइए जानते हैं कि ब्रेकफास्ट में किन चीजों से बचना चाहिए।

1. चाय या कॉफी से दिन की शुरुआत
सुबह-सुबह खाली पेट चाय या कॉफी पीना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। इससे एसिडिटी बढ़ सकती है और पाचन तंत्र कमजोर हो सकता है। खासतौर पर जिन लोगों को गैस, अपच या एसिडिटी की समस्या होती है, उन्हें खाली पेट चाय-कॉफी से बचना चाहिए।

2. जूस या सॉफ्ट ड्रिंक्स
बहुत से लोग सोचते हैं कि सुबह का नाश्ता हेल्दी बनाने के लिए जूस पीना फायदेमंद होता है, लेकिन ये पूरी तरह सही नहीं है। बाजार में मिलने वाले पैक्ड जूस में शुगर की मात्रा अधिक होती है, जिससे ब्लड शुगर लेवल अचानक बढ़ सकता है। बेहतर होगा कि आप ताजे फल खाएं, जो ज्यादा फायदेमंद होते हैं।

3. मैदे से बनी चीजें
सुबह नाश्ते में व्हाइट ब्रेड, पेस्ट्री, केक या मैदे से बनी चीजें खाने से बचना चाहिए। ये न सिर्फ वज़न बढ़ाने का काम करती हैं, बल्कि पेट की समस्याएं भी पैदा कर सकती हैं। मैदे से बनी चीजों में फाइबर की मात्रा बहुत कम होती है, जिससे पाचन तंत्र प्रभावित हो सकता है।

4. बहुत ज्यादा तली-भुनी चीजें
सुबह समोसे, कचौरी, पूरी-भाजी जैसे तली-भुनी चीजें खाने से पेट भारी महसूस होता है और सुस्ती बनी रहती है। इनमें ज्यादा मात्रा में ट्रांस फैट और अनहेल्दी ऑयल होता है, जो कोलेस्ट्रॉल बढ़ा सकता है और हार्ट प्रॉब्लम्स को जन्म दे सकता है।

5. सिर्फ फल खाना भी सही नहीं
भले ही फल सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं, लेकिन सिर्फ फल खाना सही नहीं है। इससे शरीर को जरूरी प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट नहीं मिलते, जिससे दिनभर कमजोरी महसूस हो सकती है। इसलिए फलों के साथ प्रोटीन युक्त आहार जैसे अंडे, दही या नट्स लेना जरूरी है।

6. बहुत ज्यादा मीठा खाना
सुबह-सुबह ज्यादा मीठा खाने से शरीर में इंसुलिन का स्तर अचानक बढ़ सकता है, जिससे डायबिटीज का खतरा हो सकता है। अगर आप रोज सुबह ज्यादा मीठा खाते हैं, तो धीरे-धीरे शरीर की एनर्जी लेवल प्रभावित हो सकती है और वज़न बढ़ सकता है।

7. बाजार का प्रोसेस्ड फूड
कॉर्नफ्लेक्स, इंस्टेंट नूडल्स, पैकेज्ड स्नैक्स और दूसरे प्रोसेस्ड फूड्स को हेल्दी ब्रेकफास्ट मान लेना गलत है। इनमें आर्टिफिशियल फ्लेवर, प्रिजर्वेटिव्स और हाई शुगर होती है, जो सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं।

क्या खाना चाहिए?
अगर आप हेल्दी ब्रेकफास्ट करना चाहते हैं, तो ओट्स, मूंग दाल चीला, उपमा, स्प्राउट्स, अंडे, मल्टीग्रेन ब्रेड, ताजे फल, दूध, सूखे मेवे और नट्स को अपनी डाइट में शामिल करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ashutosh Chaubey

Related News