बलूचिस्तान में PM मोदी की तस्वीर के साथ लहराया गया तिरंगा

punjabkesari.in Wednesday, Aug 24, 2016 - 06:44 PM (IST)

नई दिल्ली: बलूचिस्तान में पाकिस्तान के खिलाफ जबर्दस्त प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शनकारी हाथों में भारतीय तिरंगा और पीएम मोदी की तस्वीर  लिए आजादी की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी बलूचिस्तान के शहीद माने जाने वाले मरहूम नेता अकबर बुगती के साथ पीएम मोदी की तस्वीर लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान के झंडे को पैरों के नीचे कुचलते हुए तस्वीर भी साझा की है। खबरों के मुताबिक बलूचिस्तान में पिछले चार दिनों से पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन तेज हो गया है। सुई, डेरा बुगती, जाफराबाद, नसीराबाद समेत बलूचिस्तान के अन्य इलाकों में पाकिस्तान के अत्याचार के खिलाफ प्रदर्शन की खबरें हैं।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने भाषण में बलूचिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर का जिक्र किया था। मोदी ने बलूचिस्तान औरे पीओके में मानवाधिकार के उल्लंघन का मामला उठाया था। उन्होंने कहा था कि बलूचिस्तान, गिलगित-बाल्टिस्तान और पीओके के लोगों ने उनका आभार व्यक्त किया है। पाकिस्तान ने पीएम मोदी के इस बयान की आलोचना की थी।
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News