कांग्रेस ने मनाया मोदी फेंकू दिवस

punjabkesari.in Friday, Apr 01, 2016 - 11:47 PM (IST)

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार की जन विरोधी नीतियों और जनता को बेवकूफ बनाने के लिए आज‘नरेन्द्र मोदी फेंकू दिवस’मनाया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता को प्रतीकात्मक तौर पर 15-15 लाख के चेक वितरित किए और कहा कि अब केन्द्र की मोदी सरकार के खिलाफ जनांदोलन किया जाएगा। यहां महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता कांग्रेस भवन में एकंत्र हुए और वहां पर उन्होंने केन्द्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया।
 
कार्यकर्ताओं एवं जनता को प्रतीकात्मक तौर पर 15-15 लाख के चेक वितरित किये। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि केन्द्र सरकार लगातार जन-विरोधी निर्णय ले रही है और लोकसभा चुनाव के समय उन्होंने जनता से वादा किया था कि हर व्यक्ति के खाते में 15-15 लाख रुपए और प्रतिमाह 25 हजार रुपए पेंशन के रूप में दिए जाएंगे और इसके उन्होंने जनता से वादा किया था कि इसके बाद जनता के अच्छे दिन आ जाएंगे लेकिन आज तक किसी भी व्यक्ति के अच्छे दिन आज तक नहीं आए और केन्द्र सरकार लगातार महंगाई को बढ़ावा दे रही है और महंगाई को किसी भी प्रकार से नियंत्रित नहीं किया जा रहा है। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News