23 अक्तूबर: रवि पुष्य का महायोग, राशि अनुसार खरीदारी कर बनें धन कुबेर

punjabkesari.in Saturday, Oct 22, 2016 - 09:52 AM (IST)

अगर आप दीपावली पर्व से पहले कोई शुभ कार्य करने के इच्छुक हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका आ गया है। अनुसार साल 2016 में रविवार दिनांक 23.10.16 को पूरे दिन रवि पुष्यामृत योग बनने से ये दिन खरीदी व निवेश के लिहाज से अत्यधिक ही शुभ रहेगा। इस मुहूर्त में भवन, भूमि, वाहन, आभूषण सहित अन्य खरीदारी करना श्रेष्ठ रहेगा। रवि पुष्य के शुभ योग में राशि अनुसार खरीदारी करने से व पैसा निवेश करने पर अल्प समय में अच्छा रिटर्न मिल सकता है।


मेष: तांबे के पात्र खरीदें। आपके लिए भूमि, भवन की खरीददारी लाभदायक रहेगी। जरूरत के अनुसार धन लेकर ही चलें।


वृष: चांदी के पात्र व मूर्तियां खरीदें। अखण्ड चावल (अक्षत) की खरीददारी शुभ रहेगी। लेन-देन को लेकर विवाद न करें।


मिथुन: कांसे की गणेश मूर्ति खरीदें। गृह सज्जा हेतु हंस के जोड़े का चित्र खरीदें। भ्रम तथा धन के अपव्यय से बचें।


कर्क: चांदी व सोने के आभूषण खरीदें। धन प्राप्ति हेतु स्फटिक श्री यंत्र खरीदें। खरीदी से पूर्व माता का आर्शीवाद लें।


सिंह: पीतल निर्मित नारायण की मूर्ति व तांबे का सूर्य प्रतीक खरीदें। प्रातःकाल में सूर्य को अर्ध्य देकर ही निवेश करें।


कन्या: कांसे का दीपक व उल्लू के चित्र वाली मां लक्ष्मी का चित्र खरीदें। हनुमान मंदिर में मसूर चढ़ाकर खरीदी करें।


तुला: सिक्के पर निर्मित चांदी का श्री यंत्र, कुबेर यंत्र व कनकधारा यंत्र खरीदें। सुहागनों को सौभाग्य सामग्री दान करें। 


वृश्चिक: पीत वस्त्र तथा तांबा व पंचधातु से बना श्रीयंत्र व स्वस्तिक खरीदें। शनि मंत्र का जाप कर खरीदी हेतु निकलें। 


धनु: भगवान विष्णु व लक्ष्मी जी का स्वर्ण आभा लिए चित्र खरीदें। बड़ो का आर्शीवाद लेकर ही घर से खरीदी हेतु निकलें।


मकर: इच्छानुसार स्वयं व परिजनो हेतु कपड़े खरीदें। गृह सज्जा हेतु परदे व कुशन खरीदें। ख़रीदारी पूर्व पताका चढ़ाएं। 


कुंभ: फ्रिज, एसी, चांदी का सिक्का व स्टील के बर्तन खरीदें। शिवालय में सरसों के तेल का दीप जलाकर ख़रीदारी हेतु निकलें।

 
मीन: चांदी का सिक्का, गृह सज्जा हेतु कालीन व बेड शीट खरीदें। हनुमान मंदिर में दो नारीयल चढ़ाकर ख़रीदारी हेतु निकलें।

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News