12 साल बाद बन गया कुबेर योग, बृहस्पति भरेंगे झोली 1 साल रहेगी इन राशियों की मौज

punjabkesari.in Friday, May 03, 2024 - 10:24 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

अगर किसी व्यक्ति के पास अचानक से बहुत बड़ी धन-दौलत आ जाती है तो हम अक्सर कह देते हैं कि उसके हाथ कुबेर का खजाना लग गया है लेकिन ज्योतिष में एक बहुत शक्तिशाली योग होता है, जिसे कुबेर योग कहते हैं और यह योग बन गया है। बृहस्पति ग्रह ने यह योग बना दिया है। 12 साल के बाद यह योग बना है। 12 साल के बाद देवगुरु बृहस्पति शुक्र की वृषभ राशि में आए हैं। 1 मई से आए हैं और पूरा साल वृषभ राशि में रहने वाले हैं। वृषभ राशि शुक्र की राशि है और शुक्र जब भी देते हैं छप्पर फाड़ कर देते हैं क्योंकि शुक्र ग्रह धन-दौलत के ग्रह हैं। मैटेरियलिस्टिक लाइफ के ग्रह हैं। लग्जरी लाइफ के ग्रह हैं, भौतिक सुखों के कारक ग्रह हैं। अब जब देवगुरु बृहस्पति शुक्र की राशि में आ गए हैं तो कुछ राशियों की धन-दौलत में अपार बढ़ोतरी होगी। करियर और कारोबार दुगनी रफ़्तार से चमकेगा।

वैदिक ज्योतिष के अनुसार गुरु बृहस्पति शनि देव के बाद सबसे धीमी गति से भ्रमण करते हैं। साथ ही यह एक राशि से दूसरी राशि में लगभग 13 महीने बाद रहते हैं। गुरु बृहस्पति 1 मई को वृष राशि में आ चुके हैं और उनके वृषभ राशि में आने से  कुबेर योग का निर्माण हो गया है। वहीं इस योग के बनने से पूरे 1 साल तक कुछ राशियों की धन-दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है।

PunjabKesari Guru transit

ऐसी भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं जानते हैं लेकिन इससे पहले देवगुरु बृहस्पति ग्रह की नेचर के बारे में बताते हैं-
हमारे नवग्रह में देवगुरु का दर्जा हासिल बृहस्पति ग्रह इस ब्रह्मांड के सबसे बड़े ग्रह हैं। यह एक ऐसे ग्रह हैं, जो हमारे जीवन में उन्नति की राह खोलते हैं। इन्हें ज्ञान, कर्म, धन, पुत्र और विवाह का कारक माना जाता है। इन्हें अध्यात्म का कारक भी माना जाता है और दार्शनिक का दर्जा भी दिया गया है। देव गुरु बृहस्पति हमारे आध्यात्मिक ज्ञान व हमारी बुद्धि को निर्देशित करते हैं और जिस जातक पर यह प्रसन्न होते हैं, उसे जिंदगी में किसी चीज की कमी नहीं रहती। समाज में खूब यश-सम्मान मिलता है।

इसी बृहस्पति ग्रह ने अब केदार योग बना दिया है और इस योग के चलते कुछ महत्वपूर्ण और चौंकाने वाली, हैरान कर देने वाली घटनाएं भी कुछ राशि वालों की जिंदगी में होकर रहेंगी। इन राशि वाले अपने आप को नई ऊर्जा से भरा महसूस करेंगे। खुशियां भी आपके पास चलकर आएंगी। उपलब्धियां भी आपके खाते में दर्ज होंगी और पैसा भी कई स्रोतों से आएगा।

PunjabKesari Guru transit

ऐसी लकी राशियां कौन सी हैं, आपको सिलसिले बार बताते हैं-

पहली भाग्यशाली राशि मेष राशि है। मेष राशि वालों के लिए कुबेर योग का बनना लाभकारी साबित हो सकता है। गुरु ग्रह आपकी राशि से धन और वाणी भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इस समय आपको आकस्मिक धन-लाभ होगा। साथ ही आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। वहीं नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति के योग बनेंगे। साथ ही घर-परिवार के लोगों का आपको समर्थन प्राप्त होगा। वहीं आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आपके लिए आय के नए स्रोत बढ़ेंगे।

दूसरी भाग्यशाली राशि कर्क राशि है। कुबेर योग का बनना कर्क राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। गुरु ग्रह आपकी गोचर कुंडली के नवम भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। कुंडली का नवम स्थान भाग्य स्थान भी कहलाता है इसलिए इस समय आपको कार्यों में किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही आपको कारोबार में इस बीच काफी अच्‍छा मुनाफा होगा और आप कुछ नई योजनाओं पर काम करने के बारे में सोच सकते हैं। वहीं आपके परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। साथ ही इस अवधि में आप देश-विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही इस दौरान आप धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वहीं प्रतियोगी छात्रों को इस समय परीक्षा में सफलता मिल सकती है।

तीसरी भाग्यशाली राशि सिंह राशि है। कुबेर योग बनने से सिंह राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। गुरु ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इस समय आपको काम-कारोबार में शानदार तरक्की मिल सकती है। साथ ही करियर में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे और आपके सामने कई शानदार अवसर आएंगे। वहीं इस समय नौकरीपेशा लोगों का इंक्रीमेंट और प्रमोशन हो सकता है। वहीं इस समय व्यापारियों को अच्छा धन-लाभ हो सकता है। साथ ही कारोबार का विस्तार कर सकते हैं।

चौथी भाग्यशाली राशि तुला राशि है। तुला राशि वाले देवगुरु बृहस्पति की कृपा से अपना घर या नया फ्लैट भी ले पाएंगे। जिस बात का आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, वह सपना भी आपका पूरा होगा। अगर आप जॉब करते हैं तो आपको अपने वर्कप्लेस पर तरक्की मिलेगी। नए लोगों के संपर्क में आएंगे, आपके नए रिलेशन बनेंगे। विदेश जाने की कोई फाइल लगाई है तो अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। समाज में यश और मान बढ़ेगा। प्रमोशन के योग बनेंगे। सरकार की तरफ से भी आपको कोई फायदा हो सकता है।

पांचवी भाग्यशाली राशि मीन राशि है जो देवगुरु बृहस्पति की अपनी राशि है। देवगुरु बृहस्पति की कृपा से मीन राशि वालों को धन लाभ लगातार होता रहेगा। हालांकि खर्च की भी अधिकता रहेगी। घर में मंगल कार्यों में व्यस्त होने के योग हैं। आपकी धर्म-कर्म के मामलों में रुचि बढ़ेगी। सरकारी काम जो रुके हुए हैं, वो पूरे हो जाएंगे। आपकी रणनीतियां कारगर साबित होंगी, आप के वरिष्ठ अधिकारी आप पर मेहरबान रहेंगे और कार्यस्थल पर आपका रुतबा बढ़ेगा। आपको अपने आप को साबित करने के मौके भी मिलेंगे और आप कोई नए मुकाम भी हासिल कर सकते हैं। प्रमोशन और इंक्रीमेंट के योग बनेंगे। 

गुरमीत बेदी
9418033344

PunjabKesari Guru transit


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News