पृथ्वी पर 1.25 अरब साल पहले शुरू हुआ प्रकाश संश्लेषण: अध्ययन

punjabkesari.in Monday, Dec 25, 2017 - 11:57 AM (IST)

टोरंटो: एक अध्ययन में पाया गया है कि विश्व का सबसे पुराना शैवाल जीवाश्म एक अरब वर्ष पुराना है और आज के पौधों में प्रकाश संश्लेषण का आधार 1.25 अरब साल पहले निर्धारित किया गया था। जर्नल जियोलॉजी में प्रकाशित यह अध्ययन जीवाश्मित शैवाल बंगिओमोर्फ प्यूबेस्केन्स की उम्र को लेकर लम्बे समय से सामने खड़े रहस्य पर से पर्दा उठाने में सहायक हो सकता है। बंगिओमोर्फ प्यूस्केन्स जीवाश्म को वर्ष 1990 में पहली बार आर्कटिक कनाडा की चट्टानों में खोजा गया था।


सूक्ष्म जीव को आधुनिक पौधों और जानवरों के प्रत्यक्ष पूर्वज के रूप में सबसे पुराना माना जाता है लेकिन इसके समय के बारे में ठीक जानकारी नहीं थी और इसके कहीं 72 करोड़ व 1.2 अरब साल के बीच होने का अनुमान लगाया गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News