सूर्य ने बदली चाल, राशि अनुसार जानिए अपनी किस्मत का हाल

punjabkesari.in Saturday, Feb 13, 2016 - 03:48 PM (IST)

ग्रहराज सूर्य शनिवार दिनांक 13.02.16 को अपने पॉटर शनि की राशि मकर को त्यागकर पुनः शनि की दूसरी राशि कुंभ में प्रवेश कर रहे हैं। सूर्य के राशि परिवर्तन को संक्रांति कहा जाता है। इस माह सूर्य की कुंभ संक्रांति है। कुंभ संक्रांति का पुण्य काल प्रातः 08 बजकर 10 मिनट से दोपहर 02 बजकर 34 मिनट तक रहेगा। महापुण्य काल दोपहर 02 बजकर 10 मिनट से दोपहर 02 बजकर 34 मिनट तक रहेगा। सूर्य कुंभ राशि में दोपहर 02 बजकर 34 मिनट पर प्रवेश करेंगे। इस लेख के माध्यम से हम अपने पाठकों को बता रहे हैं की मेष से लेकर मीन राशि के व्यक्तियों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन कैसा रहेगा।

मेष: सूर्य के ग्यारहवें भाव में गोचर से शत्रुओं से हानि होगी। स्वास्थ्य ख़राब रहेगा। निराशाजनक समाचार मिलेंगे। महत्वपूर्ण कार्यों में विलम्ब होगा। खर्चों में बढ़ोत्तरी होगी।

वृष: सूर्य के दसवें भाव में गोचर से गुप्त साधनों से आय होगी। दैनिक कार्यों में विलम्ब होगा। प्रेम संबन्धों में कमी आएगी।  व्यय में अधिकता रहेगी। पेट में तकलीफ होगी। 

मिथुन: सूर्य के नवें भाव में गोचर से पैरों में दर्द रहेगा। कानूनी मसलों में जीत मिलेगी। दोस्तों से लाभ होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल रहेंगे। स्वास्थय में सुधार होगा।

कर्क: सूर्य के आठवें भाव में गोचर से मेंटल टेंशन रहेगी। स्वास्थ्य पर खर्चा होगा। बिज़नेस में मानहानि के योग हैं। काम में मन नहीं लगेगा। धन हानि की संभावना बनी है। 

सिंह: सूर्य के सातवें भाव में गोचर से जीवनसाथी को कष्ट होगा। आत्मबल के साथ-साथ अहंकार भी बढ़ेगा। संपत्ति से बड़े धन-लाभ के योग हैं। प्रेम संबन्धों में समस्याएं आएंगी।

कन्या: सूर्य के छठे भाव में गोचर से स्वास्थ्य खराब रहेगा। लाइफ पार्टनर से विवाद होगा। दैनिक जीवन असंतुलित रहेगा। मन में भ्रम की स्थिति बनेगी। अनिद्रा से परेशान रहेंगे।

तुला: सूर्य के पांचवें भाव में गोचर से धनलाभ होगा। भाग्य साथ देगा। उदर पीड़ा रहेगी। मित्रों से संबंध मज़बूत होंगे। बुज़ुर्गों से सहायता मिलेगी। नया प्रेम संबंध बनने का योग हैं।

वृश्चिक: सूर्य के चौथे भाव में गोचर से स्वास्थ्य समस्याएं सताएंगी। भाग्य साथ नहीं देगा। ह्रदय संबंधित कष्ट सताएंगे। वाहन के देख-रेख पर खर्च होगा। धन निवेश से लाभ होगा।

धनु: सूर्य के तीसरे भाव में गोचर से पुराने रोग से छुटकारा मिलेगा। भाग्य पूरा साथ देगा। कार्य सरलता से पूर्ण होंगे। कार्यक्षेत्र अच्छा रहेगा। खर्च बढ़ेंगे। गलत निवेश हानि देंगे। 

मकर: सूर्य के दूसरे भाव में गोचर से चोरी-चाकरी के योग हैं। पारिवारिक कलह के योग हैं। भूमि भवन से लाभ होगा। मित्र से अपेक्षित लाभ मिलेगा। निजी जीवन अशांत रहेगा।

कुंभ: सूर्य के पहले भाव में गोचर से मानसिक अशांति व अस्थिरता रहेगी। बुखार रहेगा। लघु यात्रा के योग हैं। सामाजिक मानहानि के योग हैं। कार्यस्थल के प्रति अरुचि रहेगी।

मीन: सूर्य के बाहरवें भाव में गोचर से स्वास्थ्य में हानि होगी। दैनिक खर्चे बढ़ेंगे। दुर्भाग्य बढ़ेगा। निजी जीवन अशांत रहेगा। विदेश यात्रा के योग हैं। आय से असंतोष रहेगा।

आचार्य कमल नंदलाल

ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News