चोरी, दरिद्रता तथा अन्य अनिष्टों से बचाव के लिए रक्षा बंधन पर करें विशेष उपाय

punjabkesari.in Tuesday, Aug 25, 2015 - 09:50 AM (IST)

सामाजिक संस्थाओं से संबधित महिलाएं, पुलिस कर्मियों, सैनिकों, जवानों और राजनेताओं को आधुनिक युग में राखी बांध रही हैं। राखी इलैक्ट्रॉनिक हो या डिजाइनर या डाक द्वारा भेजे गए चार धागे, मुख्य बात है उसके पीछे परस्पर विश्वास, दायित्व, कर्तव्य, निष्ठा और स्नेह। इसी प्रकार भाई अपनी बहन को राखी के फलस्वरूप क्या उपहार देता है महत्वपूर्ण है रक्षासूत्र की भावना और उसकी लाज।
 
राखी के अवसर पर पुरोहित अपने यजमानों को रक्षा सूत्र बांधते हैं। पुरोहित वर्ग को कलाई पर रक्षासूत्र की मौली के तीन लपेटे देते हुए इस मंत्र का उच्चारण करना चाहिए- 
येन वद्धो बली राजा दानवेन्द्रो महाबल:!
तेन त्वामबुध्नामि रक्षे मा चल मा चल !!
 
गृह सुरक्षा हेतु करें उपाय
वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि मौली को गंगा जल से पवित्र करके गायत्री मंत्र की एक माला करके अपने प्रवेश द्वार पर तीन गांठों सहित बांधें तो घर की सुरक्षा पुख्ता हो जाती है और चोरी, दरिद्रता तथा अन्य अनिष्ट से बचाव रहता है।
 

-मदन गुप्ता सपाटू 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News