नजदीकी सितारे के आसपास मिला छोटा सौरमंडल
punjabkesari.in Wednesday, Jun 03, 2015 - 06:23 PM (IST)

वाशिंगटन: अंतरिक्षविज्ञानियों ने नजदीक ही स्थित सूर्य जैसे एक सितारे के आसपास एक छोटे ग्रह मंडल का पता लगाया है, जो कि हमारे अपने सौरमंडल के साथ कई समानताएं रखता है। एक अंतरराष्ट्रीय दल ने तस्वीरें लेने के लिए जेमिनी साउथ दूरबीन का इस्तेमाल किया। इन तस्वीरों में सूर्य जैसे एक सितारे के आसपास मलबे का एक छल्ले नुमा चक्र दिखाई देता है। इसका वातावरण सूर्य जैसा प्रतीत होता है।
एेसा प्रतीत होता है कि यह चक्र कम से कम एक अनदेखे सौरमंडल के ग्रह के कारण है। यह मोटे तौर पर हमारे सौरमंडल की काइपर बेल्ट के आकार का है और इसमें धूल और बर्फ के कण हो सकते हैं। यह शोध सूर्य और ग्रहों के निर्माण से जुड़ी एक महत्वपूर्ण समझ उपलब्ध करवाता है।
शोध के नेतृत्वकर्ता थायने क्यूरी ने कहा कि सितारे एचडी 115600 के चारों आेर एक चमकदार चक्र मिलने से सबकुछ बदल गया है। उन्होंने कहा, ‘‘यह कुछ एेसा है मानो हम अपने सौरमंडल का बचपन देख रहे हैं।’’ यह चक्र अपने मूल सितारे से ठीक उतनी ही दूरी पर है, जैसे कि काइपर बेल्ट सूर्य से दूर है। इसे लगभग बराबर मात्रा में ही प्रकाश मिलता है।