नेपाल में भारतीय युवक की हत्या ! सड़क किनारे झाड़ियों में मिला शव

punjabkesari.in Monday, Jun 30, 2025 - 01:14 PM (IST)

International Desk: नेपाल के सरलाही जिले के ब्रह्मपुरी ग्रामीण नगरपालिका क्षेत्र में  45 वर्षीय भारतीय नागरिक  का शव  झिमलपुल के पास शनिवार को बरामद हुआ। नेपाल पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान सीतामढ़ी (बिहार) जिले के भदही निवासी बैठा के रूप में हुई है। उनकी मौत के कारणों का फिलहाल पता नहीं चला है और स्थानीय प्रशासन मामले की गंभीरता से जांच  कर रहा है।

 

 नेपाल पुलिस के आधिकारिक बुलेटिन  में बताया गया कि मृतक का शव सड़क किनारे झाड़ियों में पड़ा हुआ मिला।  शव की स्थिति को देखते हुए प्रारंभिक तौर पर हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।  पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार किया जा रहा है, जिसके बाद  मौत के सही कारणों की पुष्टि की जा सकेगी। भदही गांव के लोगों ने बताया कि बैठा अक्सर नेपाल जाया करते थे ।अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वे नेपाल क्यों गए थे और किन परिस्थितियों में उनकी मौत हुई।  भारतीय दूतावास को इस घटना की जानकारी दे दी गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News