मोटोरोला 10 मार्च को भारत में लॅान्च करेगी नया Moto E

punjabkesari.in Wednesday, Mar 04, 2015 - 10:36 PM (IST)

नई दिल्ली: अमरीकी स्मार्टफोन कंपनी Motorola जिसकी डोर लेनोवो के हाथ में है ने पिछले महीने अपना नया Moto E स्मार्टफोन लॅान्च किया। Moto E Gen 2 को 3G और LTE वैरिएंट में लांच किया गया है और जल्द ही यह स्मार्टफोन भारत में दस्तक देने वाला है। कंपनी ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा है कि Moto E Gen 2 को 10 मार्च को भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। Moto E Gen 2 को 3G और LTE दोनों वैरिएंट में बाजार में उतारा जाएगा।

पिछले सप्ताह Motorola Moto E Gen 2 की कीमत के बारे में खुलासा किया था। कंपनी ने ट्विटर के जरिए इस बात की जानकारी दी थी कि नए Moto E को फ्लिपकार्ट के जरिए भारत में बेचा जाएगा और इसकी कीमत 6,999 रुपए होगी। हालांकि फोन के LTE वैरिएंट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई थी। परंतु एक अनुमान के अनुसार Moto E 2015 की कीमत 9,000 हजार के आस-पास होगी।

Moto E Gen 2 के फीचर्स :-

Display :- फोन में 4.5 इंच की क्यूएचडी डिस्प्ले दी गई है जो 540x960 पिक्सेल के साथ आती है।
Weight :- नए मोटो ई का वजन 145 ग्राम है।
Processor :- नए मोटो ई के 3जी वैरिएंट में 1.2GHz क्वार्ड कोर क्वालकाम स्नैपड्रैगन 200 प्रोसेसर दिया गया है। दूसरी तरफ 4G वैरिएंट में 64 बिट पर चलने वाला क्वार्ड कोर 1.2GHz क्वालकाम स्नैपड्रैगन 410 प्रोसेसर दिया गया है।
Ram :- फोन के दोनों वैरिेएंट में 1GB की रैम दी गई है।
Graphics :- फोन के 3जी वैरिएंट में एड्रेनो 302 GPU और 4जी में एड्रेनो 306 GPU का साथ मिलेगा।
Camera :- फोन के पीछे की तरफ 5 मेगापिक्सेल और फ्रंट पर 0.3 मेगापिक्सेल का कैमरा दिया गया है।
Storage :- नए मोटो ई में 8GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
Other Feature :- इसके अलावा फोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ, 2390mAh की बैटरी दी गई है और यह एंड्रायड के 5.0 लॅालीपॅाप वर्जन पर चलेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News