आसियान देशों के राजदूतों ने विदेश सचिव हर्ष श्रृंगला से मुलाकात की

punjabkesari.in Thursday, Sep 10, 2020 - 11:33 PM (IST)

नयी दिल्ली, 10 सितंबर (भाषा) आसियान के दस सदस्य देशों के राजदूतों ने बृहस्पतिवार को विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला से मुलाकात की और भारत के साथ करीबी सहयोग को और विस्तार देने के लिए नयी पहल के बारे में चर्चा की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

श्रीवास्तव ने कहा कि राजदूतों ने विदेश मंत्रालय के सचिव (पूर्वी) विजय ठाकुर सिंह से भी मुलाकात की।

श्रीवास्तव ने ट्वीट करके यह जानकारी दी।

दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन (आसियान) दस दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों का समूह है, जो अपने सदस्यों एवं एशिया के अन्य देशों के साथ आर्थिक विकास और समृद्धि को बढ़ावा देने और क्षेत्र में शांति और स्थिरता कायम करने के लिए कार्य करते हैं।

इंडोनेशिया, थाईलैंड, सिंगापुर, मलेशिया, फिलीपीन, वियतनाम, म्यामां, कंबोडिया, ब्रूनेई और लाओस इसके सदस्य हैं।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

PTI News Agency

Recommended News

Related News