BCCI अध्यक्ष जगमोहन डालमिया ICU में भर्ती

punjabkesari.in Friday, Sep 18, 2015 - 02:56 PM (IST)

कोलकाता: बी.सी.सी.आई. अध्यक्ष जगमोहन डालमिया की हालत में अब सुधार आया है और एंजियोग्राफी करके उनकी चक्रीय धमनी (कोरोनरी आर्टरी) में से थक्का हटा दिया गया है। 75 साल के डालमिया का इलाज कर रहे डाक्टरों ने कहा ,‘‘आज वह बेहतर है और ई.सी.जी. में सुधार आया है। अस्पताल में उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है।’’

उन्होंने बताया कि गत रात उनकी कोरोनरी एंजियोग्राफी हुई और उनकी धमनी से थक्का हटा दिया गया है। उनके परिजनों ने बताया कि डालमिया देर रात तीन बजे उठ गए और अपने परिवार के सदस्यों और अस्पताल में मौजूद बंगाल क्रिकेट संघ के अधिकारियों से बात की। उनकी पत्नी सुबह घर लौटी।

डालमिया को कल रात सीने में दर्द की शिकायत पर अस्पताल ले जाया गया था। उस समय भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली उनके साथ थे जब उन्हें अस्पताल के आई.सी.यू. में भर्ती कराया गया। खबर सुनने के बाद पश्चिम बंगाल के खेल प्रभारी मंत्री अरूप बिस्वास और कैब के शीर्ष अधिकारी भी अस्पताल पहुंच गए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News