बेरहम मां-बाप काे ना अाया बच्ची पर तरस, कचरे में कुत्ताें के बीच फैंका!

punjabkesari.in Saturday, Sep 10, 2016 - 06:11 PM (IST)

चित्तौडगढ़ः राजस्थान में एक झकझोर कर देने वाली घटना सामने अाई है। एक नवजात बच्ची काे कंबल में लपेटकर कचरे में फेक दिया। ना जाने कैसे लाेग और कैसे माता-पिता हाेंगे वाे जिनका दिल इस मासूम बच्ची काे देखकर एक पल भी नहीं पसीजा। इस मासूम ने उनका क्या बिगाड़ा था, जाे उसे एेसी सजा मिली। अपने कलेजे काे टुकड़े काे 9 महीने काेख में रखने वाली मां ने ये कैसे हाेने दिया। एेसे ही कई सवाल है, जाे इस खबर काे पढ़ने के बाद अापके मन में उठेंगे। 

कंबल काे नाेच रहे थे कुत्ते
जानकारी के मुताबिक, राजस्थान में चित्तौडगढ़ जिले के चंदेरिया थाना क्षेत्र के घोसुंडा ग्राम में आज सुबह नवजात बच्ची मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार आज सुबह एक ग्रामीण शौच के लिए जंगल की ओर जा रहा था कि प्राथमिक स्वास्थ्य केद्र के पीछे कचरे के ढेर में एक कंबल को कुत्ते नोच रहे थे। ग्रामीण ने जब थाेड़ा अागे जाकर देखा ताे उसे कंबल में मानव अंग दिखे। उसने तुरंत गांव के कुछ लाेगाें काे बुलवाया और कुत्तों को भगाकर जब कंबल देखा, तो उसमें एक बच्ची काे देखकर दंग रह गया। इस नवजात बच्च की ताे अभी नाम भी नहीं काटी गई थी। 

पुलिस ने शुरु की जांच
बच्ची जिंदा थी, ताे गांव के लाेग तुंरत उसे स्वास्थ्य केंद्र ले गए तथा पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी। सूत्रों के अनुसार बच्ची गंभीर हालत में होने पर जिला बाल चिकित्सालय रैफर कर दिया जहां उसका उपचार किया जा रहा है। चिकित्सकों के अनुसार नवजात बच्ची समय से पूर्व जन्मी है और इसके बचने की कम ही संभावना है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News