देख लो पंजाब का हाल... सरकारी स्कूलों में Exams सिर पर और Teachers सेमिनार पर

punjabkesari.in Thursday, Feb 19, 2026 - 04:19 PM (IST)

मछीवाड़ा साहिब: सरकारी स्कूलों में कुछ ही दिनों बाद छात्रों की वार्षिक परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं और इस समय बच्चों को पढ़ाई की सबसे अधिक जरूरत होती है। लेकिन मछीवाड़ा के सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल की बात करें तो यहां बच्चों की पढ़ाई छुड़वा अध्यापकों को सैमिनार में भेज दिया गया है। इस स्कूल में लगभग 900 विद्यार्थी पढ़ते हैं, जबकि स्टाफ की पहले से ही कमी है और केवल 31 शिक्षक और लेक्चरर तैनात हैं। 

जानकारी के अनुसार, इन 31 में से 13 शिक्षकों को सरकारी सेमिनार में भेजा गया है, जबकि 8 शिक्षकों की ड्यूटी बोर्ड परीक्षा केंद्र पर लगी हुई है। इसके अलावा एक शिक्षक SDM कार्यालय में BLO के रूप में ड्यूटी निभा रहा है और 4 शिक्षक छुट्टी पर हैं। इस स्थिति में केवल 5 शिक्षक स्कूल में मौजूद हैं, जो सैंकड़ों बच्चों को पढ़ाने के लिए पर्याप्त नहीं हैं।

आज क्लास में छात्र अपने स्तर पर पढ़ाई करते हुए दिखाई दिए। स्कूल की इंचार्ज मंदीप कौर ने बताया कि स्कूल में पहले से ही स्टाफ की कमी है और जो शिक्षक तैनात हैं, उन्हें जरूरी ड्यूटी के लिए सेमिनार में भेजा गया है। बावजूद इसके, स्कूल का पूरा स्टाफ बच्चों को पढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा ताकि उनके भविष्य को उज्जवल बनाया जा सके।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News