Chandigarh के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, तलाशी अभियान जारी

punjabkesari.in Friday, Feb 27, 2026 - 10:04 AM (IST)

चंडीगढ़: चंडीगढ़ में आज उस समय सनसनी फैल गई जब शहर के तीन प्रमुख स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इस धमकी के बाद स्कूल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। रिपोर्टों के अनुसार, चंडीगढ़ के सेक्टर-38 स्थित विवेक हाई स्कूल, कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल और सेंट जॉन स्कूल को ईमेल के जरिए धमकियां भेजी गई हैं।

बताया जा रहा है कि इस समय स्कूलों में छात्रों की परीक्षाएं चल रही हैं। परीक्षा के दिनों में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलना बेहद चिंताजनक है। धमकी मिलने के बाद स्कूलों के छात्रों को तुरंत घर भेज दिया गया।

सूचना मिलते ही चंडीगढ़ प्रशासन, पुलिस, डॉग स्क्वॉड, बम निरोधक दस्ते और खुफिया एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सभी स्कूलों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए गए हैं। तलाशी अभियान जारी है। जांच एजेंसियां फिलहाल धमकी भरे ईमेल की जांच कर रही हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News