Chandigarh में BJP दफ्तर पर धमाके पर जाखड़ का वार, कहा- पंजाब पर मंडरा रहा बड़ा खतरा

punjabkesari.in Wednesday, Apr 01, 2026 - 08:30 PM (IST)

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय पर ग्रेनेड अटैक के बाद पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ का बयान सामने आया है। जाखड़ ने कहा है कि पहले पंजाब के थानों पर लगातार ग्रेनेड हमले हो रहे हैं, फिर बीते दिन होशियारपुर में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति को खंडित किया गया और आज चंडीगढ़ में भाजपा के राज्य स्तरीय कार्यालय पर हमला हुआ है। यह घटनाओं की श्रृंखला राज्य की साम्प्रदायिक एकता को तोड़ने की कोशिशों का संकेत है।

वहीं दूसरी ओर सीमावर्ती राज्य की सरकार इन सबको रोकने में असफल साबित हो रही है। जिसके कारण अब पंजाब की बिगड़ती कानून-व्यवस्था की स्थिति का असर चंडीगढ़ तक पहुंचने लगा है। लेकिन अलगाववादी ताकतें चाहे जितनी भी कोशिश कर लें, वे पंजाब की भाईचारे की एकता को तोड़ नहीं सकतीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News