शादी का झांसा देकर 2 साल तक करता रहा Rape

punjabkesari.in Monday, Mar 30, 2015 - 03:23 AM (IST)

समाना (शशिपाल/ अशोक): शादी का झांसा देकर अपनी कालेज सहपाठी लड़की मित्र से लगातार 2 वर्ष से बलात्कार करने के एक मामले में पुलिस ने आरोपी लड़के के विरुद्ध एवं उसको इस मामले में सहयोग देने वाले उसके माता-पिता एवं बहन के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। 
 
शुक्रवार सायं इस मामले संबंधी पीड़िता द्वारा थाना गाजेवास में शिकायत करने के उपरांत लड़के के गांव जाते समय समाना-वल्लभगढ़ सड़क पर लड़की की स्कूटरी दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा घायल लड़की को स्थानीय सिविल अस्पताल लाया गया, जहां सदर पुलिस समाना के अतिरिक्त भारी संख्या में संबंधित पुलिस चौकियों के प्रभारी पुलिस बल समेत अस्पताल प्रांगण में पहुंच गए और रात्रि तक मीडिया को अस्पताल में दाखिल नहीं होने दिया। 
 
जानकारी अनुसार शहर के एक कालेज में पढ़ रही थाना रामनगर पुलिस चौकी अधीन पड़ते एक गांव की 23 वर्षीय लड़की का थाना गाजेवास अधीन पड़ते गांव वल्लभगढ़ निवासी लड़के के साथ मित्रता बढ़ गई और शारीरिक संबंध बन गए। पीड़िता द्वारा पुलिस को दी शिकायत के अनुसार उक्त लड़का उसे शादी का झांसा देकर लगातार 2 साल तक उससे संबंध बनाता रहा। पीड़िता के अनुसार लड़के के माता-पिता व उसकी बहन समेत परिवार के सभी सदस्यों की सहमति से ही वह लड़के के गांव उसके घर आती-जाती रही व सभी रिश्तेदारों से मिलते रहे लेकिन अब लड़का व उसके माता-पिता व संबंधी सभी इस शादी से अपनी असहमति जता रहे हैं और लड़के ने उससे मिलना तो दूर बात करनी भी बंद कर दी है। 
 
इस मामले की सूचना उपरांत जिला पुलिस पटियाला की नोडल अधिकारी राजविन्द्र कौर, डी.एस.पी. समाना एस.एस. विर्क ने आज सिविल अस्पताल में पहुंच कर पीड़िता का बयान दर्ज करवाया व अस्पताल की गायनी डाक्टर गीतांजली हैप्पी ने उसकी जांच कर उपचार किया। इस संबंधी डी.एस.पी. सुखदेव सिंह विर्क ने बताया कि पीड़ित लड़की के बयानों के आधार पर आरोपी लड़के, उसकी माता-पिता व बहन के विरुद्ध धारा 376, 420, 120 बी.एक्स. आई.पी.सी. तहत मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News