कनॉट प्लेस दुनिया का 7वां सबसे महंगा स्थान

punjabkesari.in Thursday, Jun 16, 2016 - 11:14 AM (IST)

नई दिल्ली: दिल्ली का कनॉट प्लेस एक स्थान नीचे आकर दुनिया का 7वां सबसे महंगा कार्यालय स्थल बन गया है। संपत्ति सलाहकार कंपनी सी.बी.आर.ई. रिसर्च के सर्वेक्षण के अनुसार इस सूची में मुम्बई के बांद्राकुर्ला परिसर को 19वां और नरीमन प्वाइंट को 34वां स्थान मिला है। कंपनी ने बताया कि नई दिल्ली में कनॉट प्लेस के सैंट्रल बिजनैस डिस्ट्रिक्ट मेें एक वर्ष का किराया 149.71 डॉलर प्रति वर्ग फुट है और इस प्रकार यह दुनिया का 7वां सबसे महंगा कार्यालय स्थान है।

सबसे ऊपर हांगकांग (सैंट्रल)
इस सूची में सबसे ऊपर हांगकांग (सैंट्रल) है जहां वाॢषक आधार पर प्रति वर्ग फुट किराया 290 डॉलर है। इसके बाद लंदन-सैंट्रल (वैंस्ट एंड) का स्थान है जहां किराया 262.29 डॉलर प्रति वर्ग फुट है। वहीं तीसरा स्थान पेइचिंग की फाइनांस स्ट्रीट, चौथा स्थान पेइचिंग के सैंट्रल बिजनैस डिस्ट्रिक्ट और 5वां स्थान हांगकांग के वैस्ट कोलून का है। शीर्ष 10 की सूची में टोक्यो के मारूनोऊची-ओटेमाची, लंदन-सैंट्रल (शहर), न्यूयॉर्क का मिडटाऊन मैनहैट्टन और शंघाई के पुडोंग शामिल हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News