4600 रुपए में किराए की अंगूठी लेकर किया गर्लफ्रैंड को प्रपोज

punjabkesari.in Tuesday, Feb 19, 2019 - 01:17 PM (IST)

लंदनः ब्वायफ्रैंड के लिए किसी लड़की को अंगूठी देकर प्रपोज करना आम बात है लेकि ब्रिटेन में एक लड़के ने ऐसी अंगूठी से गर्लफ्रैंड को प्रपोज किया कि उनकी स्टोरी सोशल मीडिया पर सुर्खियां बन गई। मामला लंदन का है जहां गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के लिए लड़के ने अनोखा फैसला किया। अनोखा फैसला इसलिए क्योंकि आमतौर पर लोग घंटों इस बात पर माथापच्ची करते हैं कि कैसी अंगूठी गर्लफ्रेंड को भेंट करें।वहीं प्रपोजल के दौरान दी गई अंगूठी को सालों संभालकर भी रखा जाता है, लेकिन इस मामले में लड़की को अपनी अंगूठी लौटानी पड़ी।

जॉन ने किराए पर अंगूठी लेने के लिए एक ऑनलाइन रिक्वेस्ट डाला।इसके बाद उन्हें एक अजनबी महिला ने अपनी अंगूठी किराए पर लेने का प्रस्ताव दिया।जॉन ने कहा कि वह चाहते थे कि उनकी गर्लफ्रेंड एशलेग खुद अपनी रिंग चुनें, लेकिन वह बिना किसी रिंग के प्रपोज भी नहीं करना चाहते थे। लंदन के पास स्थित बलहम में रहने वाले जॉन एलिअट (27) नामक शख्स ने एक अंगूठी किराए पर ली और इसके लिए उसकी मालिकन जेनी पार्कर को करीब 4600 रुपए अदा किए क्योंकि अंगूठी की असली कीमत करीब 6 लाख 45 हजार रुपए थी। लड़के ने जब गर्लफ्रेंड को अंगूठी दी तो वह खुशी से झूम उठी लेकिन उसी शाम वह उदास हो गई। क्योंकि उसे रिंग लौटानी पड़ गई।

करीब 100 साल पुरानी अंगूठी किराए पर देने वाली महिला ने कहा- यह अंगूठी उनके परिवार के इतिहास का हिस्सा थी।करीब आठ सालों तक यह उनके हाथों में रही। अंगूठी उन्हें याद दिलाती रहती थी कि वह अच्छी चीजें डिजर्व करती हैं।उन्होंने बताया कि एक सहकर्मी ने उन्हें बताया था कि एक शख्स किराए पर अंगूठी तलाश रहा है।उन्हें आइडिया पसंद आया कि यह रिंग किसी और की नई जिंदगी शुरू करने में मदद कर सकती है। इसलिए उसने अपनी रिंग किराए पर दे दी थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News