पीयूष गोयल का दावा- एक बार फिर राजस्थान की CM बनेंगी वसुंधरा राजे

punjabkesari.in Tuesday, Nov 20, 2018 - 07:15 PM (IST)

नेशनल डेस्क: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को विश्वास जताया कि अपने काम के बलबूते भाजपा राजस्थान में एक बार फिर सरकार बनाएगी और वसुंधरा राजे का फिर एक बार मुख्यमंत्री बनना निश्चित है। उन्होंने इसके साथ ही कांग्रेस पर नकारात्मक राजनीति करने का आरोप लगाया। 

भाजपा की जीत निश्चित
रेल मंत्री गोयल ने भाजपा के मीडिया सेंटर में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जिस प्रकार से पूरे देश में और वसुंधरा राजे के नेतृत्व में जिस तरह पूरे राज्य में हमने विकास देखा है, उसके मद्देनजर भाजपा की जीत निश्चित है और वसुंधरा राजे का फिर एक बार मुख्यमंत्री बनना भी निश्चित है। उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए सत्ता सेवा का एक माध्यम है। 

राजस्थान की जनता राजे को देगी आशीर्वाद 
गोयल ने कहा कि हम सत्ता को एक सेवा के रूप में देखते हैं न कि सत्ता का मतलब सिर्फ एक घराने की सत्ता के रूप में। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी अपने विकास कार्यों की बदौलत जनता का आशीर्वाद पाने में सफल होगी। रेल मंत्री ने कहा कि भाजपा के हर कार्यकर्ता ने संकल्प ले लिया है कि हम वसुंधरा राजे के नेतृत्व में फिर एक बार भाजपा की सरकार उसी पुराने जोश से बनाएंगे। हम अपने विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच उतरे हैं।

कांग्रेस के इतिहास में जुड़ा भ्रष्टाचार 
रेल मंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी लगातार नकारात्मक राजनीति में लगी है। कांग्रेस के इतिहास में भ्रष्टाचार जुड़ा हुआ है,उनके  शासन काल में जातिवाद व भाषावाद जुड़ा रहता था। जब जब कांग्रेस की सरकारें आईं सांप्रदायिक ताकतों ने सर उठाया और देश में तनाव रहा। उन्होंने वंशवाद को छोड़कर देश में विकास की बात कभी सोची ही नहीं। झूठ की बुनियाद पर राजनीति करने वाले कभी सफल नहीं हो सकते क्योंकि देश की जनता भली भांति समझती है कि उनके लिए क्या अच्छा है और कौन सी पार्टी कौन सा नेता देश की चिंता करता है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News