पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को मिला इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार

punjabkesari.in Tuesday, Nov 20, 2018 - 12:07 AM (IST)

नेशनल डेस्कः पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार प्रदान किया गया। पूर्व प्रधान न्यायाधीश टीएस ठाकुर ने मनमोहन सिंह को यह पुरस्कार (2017 के लिए) प्रदान किया। यह पुरस्कार इंदिरा गांधी स्मृति न्यास के जरिए 'शांति, निरस्त्रीकरण एवं विकास' के लिए काम करने वाले व्यक्तियों, समूहों और संस्थानों को दिया जाता है।

PunjabKesari

इस मौके पर न्यास की प्रमुख और कांग्रेस की शीर्ष नेता सोनिया गांधी ने मनमोहन सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि सिंह ने देश के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा, मनमोहन सिंह जिन बुलंदियों पर पहुंचे, उसकी बुनियाद इंदिरा गांधी के समय पड़ी थी। पूर्व मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि मनमोहन सिंह की बड़ी खूबी यह है कि वह लोगों की सनुते हैं और यहां तक अपने विरोधियों को भी सुनते हैं।

PunjabKesari

ठाकुर ने कहा, मुझे लगता है कि अगर मनमोहन सिंह न्यायाधीश होते, तो मुझसे बेहतर न्यायाधीश होते। उन्होंने कहा कि सिंह को प्रधानमंत्री के तौर पर चयन एक बेहतरीन फैसला था और इस मायने में भी महत्वपूर्ण था कि उस समुदाय का व्यक्ति प्रधानमंत्री बना था, जिसकी आबादी भारत में एक फीसदी है।

PunjabKesari

पुरस्कार ग्रहण करने के बाद सिंह ने कहा कि किसी भी समाज को सफल होने के लिए विविधता को अपनाना होगा। उन्होंने कहा, मौजूदा समय में दुनिया के सामने कई चुनौतियां हैं, उनसे निपटने के लिए वैश्विक जिम्मेदारी की जरूरत है। सहयोग की जरूरत है। पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा, हम इतिहास के उस मोड़ पर हैं, जहां वैश्विक शासन के सभी संस्थाओं को मजबूत बनाने की सख्त जरूरत है, ताकि बहुपक्षवाद को बढ़ावा दिया जा सके और उन वैश्विक चुनौतियों से निपटा जा सके, जिसने अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के लिए खतरा पैदा किया है। हमें अतंरराष्ट्रीय की भावना को फिर से जीवित करने में अग्रणी भूमिका निभानी होगी।

PunjabKesari

पूर्व पीएम दुनिया के कई हिस्सों में तुच्छ राष्ट्रवाद के ताकतवर होने का उल्लेख करते हुए कहा, भविष्य उसी का होगा, जो विविधता को संभाल सकेगा और उदार सोच रखेगा। ये भारत की खूबी रही है कि वह विविधता का जश्न मनाता आया है। भारत के संविधान निर्माताओं ने भी विविधता को महत्व दिया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News