सरहद के बिछड़ों  के लिए फिर चली राहे मिलन बस, 40 मुसाफिरों ने किया सफर

punjabkesari.in Monday, Nov 19, 2018 - 07:27 PM (IST)

पुंछ : पुंछ जिला मुख्यालय से कुछ किलोमीटर की दूरी पर भारत पाक नियंत्रण रेखा स्थित चक्का दा बाग से हर सप्ताह की तरह इस सोमवार को भी साप्ताहिक राहे मिलन बस सेवा का संचालन किया गया। दोनों और के मुसाफिर अपनों से मिलने की आस लिए तथा मिलने के बाद नियंत्रण रेखा के आर-पार हुए । भारत पाक नियंत्रण रेखा स्थित चक्का दा बाग से सोमवार दोपहर करीब 1 बजकर 31 मिनट पर दोनों तरफ के अधिकारियों की मौजूदगी में नियंत्रण रेखा के गेट खोले गए जिसके बाद औपचारिकताएं पूरी कर मुसाफिरों के आर-पार होने का सिलसिला शुरू हुआ।

सर्वप्रथम 15 पाक अधिकृत क्षेत्र के नागरिक पहली बार अपनों से मिलने की आस लिए भारत आये वहीं भारत में समय बिताने के बाद 25 पाक अधिकृत क्षेत्र के मुसाफिर अपने मुल्क लौटे। इस बार भी किसी भी भारतीय नागरिक को नियंत्रण रेखा के आर पार होने का मौका नहीं। देर शाम नियंत्रण रेखा के गेट दोनों और के अधिकारियों की मौजूदगी में अगली साप्ताहिक यात्रा तक एक बार फिर से बंद कर दिए गए।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News