कश्मीर में पारा लुढक़ा, पड़ रही है कड़ाके की ठंड

punjabkesari.in Saturday, Nov 17, 2018 - 07:32 PM (IST)

श्रीनगर : कश्मीर में रात में आसमान साफ रहने के कारण शनिवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को दर्ज की गई। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि प्रंात में आसमान साफ  रहने के कारण कश्मीर में न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। आगे भी तापमान में गिरावट आने की संभावना है क्योंकि 21 नंवबर तक मौसम शुष्क रहेगा।


राज्य में लद्दाख क्षेत्र का लेह सबसे ठंडा रहा जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 8.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ जबकि घाटी में शून्य से 7.5 डिग्री सेल्सियस कम तापमान के साथ गुलमर्ग सबसे ठंडा रहा। वहीं, पहलगाम में शून्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस नीचे और श्रीनगर में शून्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस नीचे न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News