MP Election: कांग्रेस के पास विकास की कोई नीति नहीं है- अरुण जेटली

11/17/2018 2:31:10 PM

ग्वालियर: वित्तमंत्री अरुण जेटली ने दृष्टिपत्र जारी करते समय कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। जेटली ने कहा कि, 'कांग्रेस के पास विकास की कोई नीति नहीं है। एक युग कांग्रेस का था, 1993 से 2003 का, जब कांग्रेस गई तो प्रदेश को बर्बाद और तबाह कर गई थी। लेकिन पिछले 15 सालों में शिवराज सिंह और भाजपा ने जो विकास किया, आज कोई नहीं कह सकता कि बीमारू राज्यों में 'म' मध्यप्रदेश का था।'
 


वित्तमंत्री अरुण जेटली यहीं नहीं रुके। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि, इनके शासनकाल में मध्यप्रदेश में जनता के जीवनस्तर को ऊंचा ऊठाने के लिए चर्चा नहीं होती थी। कांग्रेस के जाल से बाहर निकालने का प्रयास यदि किसी राज्य ने किया तो मध्यप्रदेश ने। प्रदेश में आज की स्थिति में 10% आर्थिक विकास दर अकल्पनीय है। लगातार 20% कृषि विकास दर हासिल करते हुए मध्यप्रदेश कृषि क्षेत्र में अग्रणी राज्य बन जाएगा यह कल्पना 2003 में नहीं की जा सकती थी। एक बीमारू राज्य को विकसित कर अन्य विकसित राज्यों की श्रेणी में लाने के लिए शिवराज सिंह चौहान प्रशंसा के पात्र हैं'।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Recommended News

Related News