महिला के पेट से निकाले गए मंगलसूत्र, चूडिय़ां और कीलें

punjabkesari.in Wednesday, Nov 14, 2018 - 12:20 AM (IST)

अहमदाबादः मानसिक रूप से बीमार एक महिला के पेट से यहां सिविल अस्पताल में ऑपरेशन के बाद करीब डेढ़ किलो वजन के मंगलसूत्र, चूडिय़ां और लोहे की कील निकाली गई हैं। एक वरिष्ठ चिकित्सक ने मंगलवार को यह जानकारी दी। चिकित्सक ने बताया कि करीब 45 साल की महिला संगीता ‘एकुफेजिया’ नाम की एक दुर्लभ विकृति से ग्रस्त है जिसकी वजह से व्यक्ति धातु की चीजों को खाने लगता है।

अस्पताल के डॉक्टर नितिन परमार ने बताया कि करीब दो घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद महिला के पेट से लोहे की कीलें, नट-बोल्ट, सेफ्टी पिन, यू-पिन, बालों में लगाने वाली पिन, कंगन, चूडिय़ां, चेन, मंगलसूत्र समेत कई दूसरी चीजें भी निकाली गईं। एक सरकारी मानसिक चिकित्सालय से महिला को यहां लाया गया था। सड़कों पर बेसुध घूमती मिलने के बाद महिला को मानसिक चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था।

डॉ. परमार ने कहा, ‘‘उसने पेट में दर्द की शिकायत की थी। उसका पेट पत्थर की तरह कठोर था। एक्स-रे से खुलासा हुआ की उसके पेट में कई बाहरी चीजें हैं। सेफ्टी पिन उसके फेफड़ों में धंसी थीं और उसके पेट में भी इनसे छेद हो गया था।’’   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News