Kundli Tv- एक एेसा मंदिर जहां देवी लक्ष्मी की मूर्ति हर दिन बदलती है अपना रंग

punjabkesari.in Thursday, Nov 01, 2018 - 04:01 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
भारत में अनेकों एेसे मंदिर हैं जो अपने चमत्कारों की वजह से विश्व प्रसिद्धि हासिल किए हुए हैं। एेसा ही मां लक्ष्मी का एक मंदिर जबलपुर में स्थित है जिसे पचमठा के नाम से जाना जाता है। इस अद्भुत मंदिर में भक्तों का बहुत विश्वास है। इसका र्निमाण गोंडवाना शासन की रानी दुर्गावती के खास सेवादार रहे दीवान अधार सिंह के नाम से बने अधारताल तालाब में करवाया गया था। इस मंदिर में मां लक्ष्मी के साथ और भी देवी-देवता विराजमान हैं। ये मंदिर अपने आप में ही अनोखा व अद्भुत मंदिर कहलाता है, जिसका कारण है मंदिर में स्थापित देवी लक्ष्मी की मूर्ति। आइए जानते हैं क्या है इस मंदिर की वो अनोखी, अद्भुत और दिलचस्प बात-
PunjabKesari
मां लक्ष्मी का पचमठा मंदिर तांत्रिक साधना के लिए प्रसिद्ध है। कहा जाता है कि परिसर के चारों तरफ़ श्रीयंत्र की विशेष रचना है। दीवाली के दिन यहां देशभर से तांत्रिक अपनी तंत्र विद्या का प्रयोग करने आते हैं। मान्यता के अनुसार इस मंदिर का निर्माण 1100 साल पहले हुआ था। क्योंकि मंदिर के अंदर देवी लक्ष्मी के साथ-साथ अन्य कई देवी- देवताओं की प्रतिमाएं भी है, इसलिए लोगों की आस्था यहां विराजमान सभी देवताओं के लिए बराबर है। जिसमें से राधा-कृष्ण एक हैं। बता दें कि यहां राधा-कृष्ण उत्सव बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है। यहां पूरे सालभर भक्तों का आना जाना लगा रहता है, लोग अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए यहां आते हैं लेकिन दिवाली के दिन इस मंदिर का नज़ारा देखते ही बनता है। 
PunjabKesari
मंदिर की सबसे हैरान कर देने वाली बात यह है कि यहां विराजमान मां लक्ष्मी की प्रतिमा दिन में तीन बार रंग बदलती है। जिसके अनुसार सुबह को प्रतिमा का रंग सफ़ेद होता है, दोपहर को पीला और शाम को नीला हो जाता है। इस बात को न मानने वाले लोग खुद यहां आकर इस चीज़ का अनुभव करते हैं और दंग रह जाते हैं।
PunjabKesari
इसके साथ ही आपको बता दें कि पचमठा नामक प्रसिद्ध स्थान की एक खास बात यह भी है कि सूरज की पहली किरण मां लक्ष्मी के चरणों पर पड़ती है। माना जाता है कि मंदिर में आने वाला हर भक्त कभी भी खाली हाथ नहीं जाता। हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन देवी लक्ष्मी को समर्पित है इसलिए इस दिन यहां ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है। 
PunjabKesari
लोक मान्यता के अनुसार जो कोई भी 7 शुक्रवार यहां श्रद्धा से मां के चरणों में अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना करता है उसकी हर मनोकामना जरूर पूरी होती है। कहा जाता है कि मां जिस पर भी खुश हो जाती हैं वो मालामाल हो जाता है और उसको कभी भी धन की कमी नहीं आती। 
किस ऋषि ने भगवान विष्णु को लात मारने की भयंकर गलती की थी (VIDEO)
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News