दो Male पेंगुइन ने दिया बच्चे को जन्म, नहीं देखा होगा एेसा अद्भुत वीडियो

punjabkesari.in Monday, Oct 29, 2018 - 04:23 PM (IST)

सिडनी: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में दो नर पेंगुइन ने मिलकर एक बच्चे को जन्म दिया है। यहां 'सी लाइफ एक्वेरियम' में अंडे की अच्छे से देखभाल कर यह सफलता हासिल की गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मैजिक और फेन नाम के इस जोड़े को इसी महीने अंडा दिया गया था, जिसके बाद दुनियाभर में उनकी चर्चा हुई थी। 

PunjabKesari

इससे पहले एक्वेरियम के कर्मचारियों ने नकली अंडे से सफल ट्रायल किया था। 91 ग्राम वजन के नन्हे पेंगुइन का नाम अभी नहीं रखा गया है। माना जा रहा है कि एक्वेरियम में पैदा होने वाला यह पहला सब-अंटार्कटिक पेंगुइन है। इस साल प्रजनन का मौसम शुरू होने से पहले इस जोड़े को एक-दूसरे के करीब आते देखा गया था। 

PunjabKesari

एक्वेरियम के अधिकारियों के मुताबिक, मैजिक और फेन ने अंडे को एक छोटे-से घोंसले में रख दिया। यह घोंसला छोटे-छोटे से पत्थरों से बनाया गया था। अंडे की देखभाल और उसे गर्म रखने के लिए दोनों ने बारी-बारी से अपनी ड्यूटी बांट ली। जब एक पेंगुइन अंडे की रक्षा करता तो दूसरा उसे गर्म रखता।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News