कोर्ट से बोले M J अकबर- महिलाओं के आरोपों से 40 साल की छवि हुई खराब

punjabkesari.in Thursday, Oct 18, 2018 - 07:42 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने गुरुवार को पत्रकार प्रिया रमानी के खिलाफ एमजे अकबर की ओर से दायर फौजदारी मानहानि मामले की सुनवाई की। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 31 अक्टूबर की तारीख निर्धारित की है। कोर्ट इस मामले में एमजे अकबर और अन्य गवाहों के बयान की जांच करेगी। 
PunjabKesari
रमानी ने अकबर पर 20 वर्ष पहले उनके साथ यौन दुर्व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया है। अकबर की वकील गीता लूथरा ने अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट समर विशाल के समक्ष प्रिया रमानी के कथित विवादास्पद ट्वीट का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अकबर ने इन आरोपों की वजह से इस्तीफा दिया है और यह उनकी छवि को पहुंचे नुकसान को दिखाता है। 

PunjabKesari
लूथरा ने बतौर पत्रकार अकबर की छवि का उल्लेख करते हुए अदालत से उनकी शिकायत पर संज्ञान लेने का अनुरोध किया। अदालत ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अकबर का बयान दर्ज करने के लिए 31 अक्टूबर की तारीख तय की। गौरतलब है कि यौन उत्पीड़न के आरोप लगने के बाद अकबर ने विदेश राज्य मंत्री के पद से बुधवार को इस्तीफा दे दिया था।  

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News