मिजोरम चुनावः शाह ने बोला वंशवाद शासन पर हमला

punjabkesari.in Thursday, Oct 18, 2018 - 01:32 AM (IST)

आइजोलः भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को मिजोरम की कांग्रेस सरकार को ‘भ्रष्ट’ बताते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार राज्य के लोगों को अपनी सेवाएं देने में विफल रही। आइजोल के आर देंगथुआमा इंडोर स्टेडियम में एक रैली के दौरान शाह ने राज्य के मुख्यमंत्री लाल थनहवला पर ‘भ्रष्ट सरकार और वंशवादी शासन’ चलाने का आरोप लगाया। 

PunjabKesari

शाह ने दावा किया कि थनहवला अपने छोटे बेटे को अगला मुख्यमंत्री बनाने की कोशिश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के छोटे बेटे लाल थंजारा राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा मिजोरम में विपक्षी पार्टी मिजो नेशनल फ्रंट सहित किसी भी अन्य राजनीतिक दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी। यह पार्टी नॉर्थ ईस्ट डेमोक्रेटिक एलायंस (एनईडीए) का एक घटक है।

PunjabKesari 

भाजपा ने 2016 में एनईडीए नाम का राजनीतिक गठबंधन किया था। इसमें नगा पीपल्स फ्रंट, सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट, पीपल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल, असम गण परिषद और बोडोलैंड पीपल्स फ्रंट शामिल थे। शाह ने कहा कि भाजपा मिजोरम की सभी 40 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। मिजोरम में 28 नवंबर को एक चरण में चुनाव होगा। चुनाव परिणाम की घोषणा 11 दिसंबर को अन्य चार राज्यों के चुनाव परिणामों के साथ की जाएगी।

PunjabKesari 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News