‘नमस्ते इंग्लैंड’ का नया गाना ''तु मेरी मैं तेरा'' हुआ रिलीज, परिणीति के लिए दिखी अर्जुन की दीवानगी

10/15/2018 3:19:46 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर जल्द फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ में नजर आएंगे। हाल ही में अब फिल्म का एक गाना 'तू मेरी मैं तेरा' रिलीज हो गया है। गाने को पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान ने गाया है। इसके लिरिक्स जावेद अख्तर ने लिखे है। गाने में अर्जुन और परिणीति बॉर्डर पार कर लंदन पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। 

फिल्म की बात करें तो ‘नमस्ते इंग्लैंड’ में अर्जुन परम के किरदार में तो वहीं परिणीति जसमीत का किरदार निभाते हुए नजर आएंगी। फिल्म 19 अक्टूबर को सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है। फिल्म के डायरेक्टर विपुल अमृतलाल शाह हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Neha


Recommended News

Related News