पत्नी को KISS करना पति को पड़ा महंगा, बहाने से चबा गई उसकी जीभ (Watch video)

punjabkesari.in Wednesday, Sep 26, 2018 - 11:26 AM (IST)

नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): ये कैसा खूनी प्यार जिसमें पत्नी ने पति की जीभ ही अलग कर दी। दर्द से करहाते हुए युवक ने जब हल्ला मचाया तो घर वाले आए. घर वालों ने माहौल देखा तो सन्न रह गए। घायल अवस्था में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया।  पुलिस का कहना है कि महिला अपने पति के सुंदर नहीं दिखने के कारण ना खुश थी। इस कारण उसने यह कदम उठाया। मामला रनहौला इलाके का है। 

PunjabKesari

गणेश पूजन में गए थे परिवार वाले
घायल की पहचान करण के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ विकास नगर रनहौला इलाके में रहता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार रात पीड़ित के परिवार वाले गणेश पूजन में गए थे। इसी बीच दंपती में किसी बात पर झगड़ा हो गया। कुछ देर बाद फिर मामला सुलझ गया लेकिन मौका देखकर महिला ने किस करते वक्त दांत से पति की आधी जीभ काटकर अलग कर दी। चिल्लाने की आवाज सुनकर जब परिवार वाले पहुंचे तो देखा कि करण के मुंह से खून निकल रहा था। वह काफी तड़प रहा था। जबकि उसकी पत्नी के मुंह व दांतों पर भी खून लगा था। करण की जीभ अलग पड़ी थी। उसे तुरंत नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने करण की हालत गंभीर बताई।

PunjabKesari
डेढ़ साल पहले हुई थी शादी
करण मूलरूप से राजस्थान का रहने वाला है। दिल्ली में वह नौकरी करता है। करीब डेढ़ साल पहले उसकी शादी हुई थी।  स्थानीय लोगों ने कहा कि महिला को लगता था कि उसका पति अच्छा नहीं दिखता है। इसलिए वह खुश नहीं थी। पुलिस ने कहा कि उनकी अक्सर लड़ाई होती थी। उन्होंने कहा कि पति का 22 वर्षीय गर्भवती पत्नी से झगड़ा हुआ था लेकिन बाद में दोनों में मिलाप हो गया। मगर जब उन्होंने किस किया तो महिला ने उसक डॉक्टरों के मुताबिक, यह कहना मुश्किल है कि क्या वह दोबारा बोल पाएगा या नहीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil dev

Recommended News

Related News