दुबई प्रिंस ने चीन में दोस्तों को कराया डिनर, सोशल मीडिया पर सुर्खियां बन गया बिल

punjabkesari.in Monday, Sep 24, 2018 - 12:48 PM (IST)

दुबईः  दुबई के एक प्रिंस द्वारा अपने चीनी दोस्तों को दी गई डिनर पार्टी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खिया बटोर रही है। दरअसल, चर्चा का कारण इस डिनर का बिल है, जो 400,000 युआन (चीनी करंसी) यानी लगभग 42 लाख 29 हजार रुपए का था। इस बिल की फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

चीन के शंघाई स्थित रेस्तरां के मालिक सन ने दुबई प्रिंस का नाम बताए बिना द बीजिंग न्यूज से कहा कि यह बिल दुबई के एक राजकुमार और उनके चीनी दोस्तों द्वारा किए गए डिनर का है, जिसमें 8 लोगों के लिए कुल 20 डिश मंगवाई गई थी। हालांकि, ये बिल दुबई मानकों के हिसाब से कुछ भी नहीं है।

इस डिनर में सबसे महंगा आइटम 'वाइल्ड लार्ज येलो क्रोकर' था, जिसकी कीमत 116,920 युआन करीब 12 लाख 36 हजार रुपए थी। इस बिल में ड्राइवर के लिए खाना और सर्विस फी भी शामिल है, जिसके बाद कुल बिल 418,245 युआन बना, लेकिन डिस्काउंट के बाद राजकुमार को 400,000 युआन चुकाना पड़ा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News