शाह का राहुल पर आरोप, बोल रहे पाकिस्तान की भाषा

punjabkesari.in Sunday, Sep 23, 2018 - 01:34 AM (IST)

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी पर पाकिस्तानी नेताओं जैसी भाषा बोलने का आरोप लगाते हुए सवाल किया क्या वह एक अंतरराष्ट्रीय महागठबंधन बनाने जा रहे हैं।

शाह ने ट्वीट किया, राहुल गांधी कहते हैं ‘मोदी हटाओ’, पाकिस्तान कहता है ‘मोदी हटाओ’, अब पाकिस्तान राहुल गांधी की ओर से मोदी के खिलाफ लगाये जा रहे आधारहीन आरोपों का समर्थन भी कर रहा है। उन्होंने कहा, क्या कांग्रेस मोदी के खिलाफ एक अंतरराष्ट्रीय महागठबंधन का गठन करने जा रही है।


उल्लेखनीय है कि अगले साल होने जा रहे आम चुनावों के लिए जहां कुछ महीने शेष रह गये हैं , वहीं भाजपा और कांग्रेस के बीच राफेल लड़ाकू विमान सौदे और भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर अभूतपूर्व शाब्दिक जंग छिड़ी हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News