धृति योग : भूलकर भी नया काम न शुरू करें ये 3 राशि वाले लोग

punjabkesari.in Saturday, Sep 22, 2018 - 09:17 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें Video)

मेष राशि वालों आज लोगों के दिल जीतने की कोशिश करें। इससे आपके संबंध लोगों के साथ पहले से बेहतर होंगे। आज अपने घर के माहौल को खुशनुमा बनाकर रखें। 
शुभ रंग- नारंगी  शुभ नंबर- 4

वृष राशि वालों आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा। बड़े-बुजुर्गों का आदर करना होगा। आज अपनी काबिलियत पर भरोसा रखें, सभी काम बनेंगे।
शुभ रंग- पीला  शुभ नंबर- 6

मिथुन राशि वालों पारिवारिक परिस्थितियों को संभाल कर चलने की ज़रूरत है। ऑफिस में अपने काम को बेहतर तरह से वर्णन करें। सक्सेस ज़रूर मिलेगी।                                   
शुभ रंग- नीला  शुभ नंबर- 3

कर्क राशि वालों आज काम में मन लगेगा। महत्वपूर्ण फैसले लेना चाहते हैं, तो ले सकते हैं। करियर में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। पार्टनर से संबंध मधुर हो सकते हैं। भैरव मंदिर में तेल दान करें।
शुभ रंग- लाल  शुभ नंबर- 9

सिंह राशि वालों नई चुनौतियां मिलने की संभावना है। अपनी वाणी पर संयम रखें। किसी इंसान से बहस भी हो सकती है। अपनी सेहत का खासतौर से ध्यान रखें। उत्तर दिशा की ओर अपने इष्ट देव को प्रणाम करें।
शुभ रंग- मेरुन  शुभ नंबर- 1

कन्या राशि वालों का समय ठीक है। आप अपना टैलेंट भी दिखा सकते हैं। आप दिनभर व्यस्त रहेंगे। किसी काम को पूरा करने के लिए जरूरत से ज्यादा मेहनत कर सकते हैं लेकिन मेहनत का फल ज़रूर मिलेगा।
शुभ रंग- पिंक  शुभ नंबर- 2

तुला राशि वालों आज पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता आएगी। कोई राज की बात भी आज आपको पता चल सकती है। कामकाज और जिम्मेदारियां ज्यादा रहेगी। प्रतियोगिता में सफलता मिलने की संभावना है।
शुभ रंग- बैंगनी  शुभ नंबर- 9

वृश्चिक राशि वालों आज दौड़-भाग भी बढ़ सकती है, किसी बड़े काम के लिए पैसों की व्यवस्था करने की कोशिश करेंगे तो आपका काम हो सकता है। इनकम में बढ़त हो सकती है। बिज़नेस फील्ड के स्टूडेंट्स को मेहनत से ज्यादा नतीजे मिल सकते हैं।
शुभ रंग- सिल्वर  शुभ नंबर- 8

धनु राशि वालों आज सेहत अच्छी रहेगी। आज आप नए मुकाम हासिल करेंगे, जिससे आपके घर में खुशी का माहौल रहेगा, साथ ही आपको बच्चों से सुख मिलेगा। 
शुभ रंग- क्रीम  शुभ नंबर- 1

मकर राशि वालों आज डेटिंग के लिए अच्छा दिन है। जॉब में आपकी तारीफ होगी। घर में बिजली का कोई सामान ख़राब हो सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। बच्चे पढ़ने में रूचि लेंगे। जीवनसाथी से झगड़ा हो सकता है।
शुभ रंग- मेंजटा  शुभ नंबर- 9

कुम्भ राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिले-जुले फल लेकर आया है। आज सेहत का थोड़ा ध्यान रखें। कोई भी काम समय से और पूरी जिम्मेदारी से करें। जीवनसाथी से तनाव संभव है। हां, बच्चों की तरफ से चिन्ता ख़त्म होगी।
शुभ रंग- नीला  शुभ नंबर- 7 

मीन राशि वालों आज आपके लिए लकी दिन है। आज आप जमकर शॉपिंग करेंगे। आज किसी से झूठ न बोलें। घर में माहौल सामान्य रहेगा। बड़े भाई से मदद मिलेगी। आज आपकी मुलाकात बचपन के किसी शिक्षक से हो सकती है।
शुभ रंग- भूरा  शुभ नंबर- 3

महालक्ष्मी व्रत : इस मंत्र से पूरी होंगी सभी wishes (देखें Video)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News