तूफान ‘मंगखुत’ ने फिलीपीन में मचाई तबाही

punjabkesari.in Saturday, Sep 15, 2018 - 02:17 PM (IST)

बीजिंग/मनीलाः  भीषण तूफान ‘मंगखुत’ शनिवार को फिलीपीन पहुंचा।  तूफान के साथ तेज हवाएं और बारिश हुई। सहायता एजेंसियों ने बाढ़ के पानी के बढ़ने और भूस्खलन से लाखों लोगों के जीवन को खतरा होने की चेतावनी दी है।  'मैंगखुट' ने कागायान प्रांत में देर रात करीब 2.30 बजे 325 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलती तेज हवाओं के दस्तक दी। इसके चलते फिलीपींस में भारी बारिश हो रही है और यह पश्चिम में दक्षिण चीन सागर की ओर बढ़ते हुए हांगकांग और दक्षिणी चीन की ओर जा रहा है।  चीन ने प्रचंड तूफान मंगखुत के दक्षिणी हैनान और ग्वांगडोंग प्रांत में पहुंचने पर  क्योनगोकाो स्ट्रेट में नौका सेवाएं रोक दीं। स्थानीय मौसम ब्यूरो ने बताया कि मंगखुत के रविवार रात को पश्चिमी ग्वांगडोंग और पूर्वी हैनान के बीच एक इलाके में पहुंचने की संभावना है जिससे तेज आंधी चलने और मूसलाधार बारिश होने की आशंका है। 

चीन के राष्ट्रीय मौसमविज्ञान केंद्र ने बताया कि मंगखुत तूफान ग्वांगडोंग प्रांत के यांगजिआंग शहर से करीब 1,000 किलोमीटर दूर सुबह आठ बजे 26 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन परिषद के अनुसार, तूफान के अनुमानित मार्ग 125 किलोमीटर के दायरे में करीब 52 लाख लोग हैं। तूफान के प्रभाव को राजधानी मनीला में भी महसूस किया गया। उसका पहला शिकार एक महिला बनी जो ताइवान के पास समुद्र में बह गई।  ‘मंगखुत’ तड़के लूकाोन द्वीप के उत्तरी हिस्से से यहां पहुंचा। उसके चलते कई मकानों की छतें उड़ गईं, पेड़ गिर गए और बिजली की आपूॢत ठप्प पड़ गई  इस इलाके में रहने वाले करीब एक करोड़ लोगों में से  ज्यादातर लकड़ी के कमजोर आश्रयों में रहते हैं।  सामाजिक कल्याण सचिव वर्जीनिया ओरोगा ने कहा,‘‘हमें यहां काफी नुकसान होने की आशंका है।’’

हजारों शरणाॢथयों ने आपात आश्रय गृह में पनाह ली है।  ‘मंगखुत’ के यहां पहुंचने पर 170 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं।  शुक्रवार को उत्तर-पूर्वी लुजोन द्वीप तेज बारिश और तूफानी हवाओं की चपेट में आ चुका है। अभी वहां से किसी बड़े नुकसान या बाढ़ की खबर नहीं मिली है।   हर साल फिलीपीन को औसतन 20 तूफान और चक्रवात का सामना करना पड़ता है। इससे सैकड़ों लोगों की जान जाती है और लाखों लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है।      


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News