Kundli Tv- ब्रह्म योग- इन 5 राशि वालों को बढ़ेगा खतरा

punjabkesari.in Wednesday, Sep 12, 2018 - 09:25 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें Video)

मेष राशि वालों आज आप नया बिज़नेस शुरु कर सकते हैं। इस राशि की लड़कियां अपनी मनचाही चीज़ पाने के लिए जी जान से मेहनत करेंगी। लाल गुंजा के पांच दाने साथ रखें। इससे आप आर्थिक रूप से स्ट्रांग रहेंगे।
शुभ रंग- संतरी  शुभ नंबर- 2

 
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिये मिले-जुले फल लेकर आया है। आज हेल्थ का थोड़ा ध्यान रखें। कोई भी काम समय से और पूरी जिम्मेदारी से करें। जीवनसाथी से तनाव संभव है। हां, बच्चों की तरफ से चिन्ता ख़त्म होगी।
शुभ रंग- नीला  शुभ नंबर- 6

 
मिथुन राशि वालों आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। भूमि, भवन और वाहन की परचेज का सुन्दर योग बन रहा है। आज दाम्पत्य सम्बन्ध मधुर होंगे। भाई-बहनों से  अच्छे संबंध रहेंगे। इस राशि के बिजनेसमैन को विदेश से शुभ समाचार मिल सकता है।
शुभ रंग- मेरून  शुभ नंबर-1

 
कर्क राशि वालों आज आप खूब मस्ती करेंगे। सोसाइटी में आपके काम की तारीफ होगी। कहीं से अचानक आपको धन प्राप्त होगा। आपका स्वभाव दूसरों को पसंद आएगा और आपके विरोधी परास्त होंगे।
शुभ रंग- पीला  शुभ नंबर- 9
 

सिंह राशि वालों आज का दिन आपको सफलता और प्रगति देने वाला होगा। आज आपको गिफ्ट मिलने का योग है। नौकरी में हैं तो आने वाला वक्त फायदा देने वाला है। पूजा-पाठ में मन लगाएं और माता पिता का आशीर्वाद लेकर अपने काम में आगे बढ़ें।
शुभ रंग- क्रीम  शुभ नंबर- 6

 
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ है। समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा। परिवार में सभी आपके काम से खुश रहेंगे। बिजनेस में नए प्रपोजल पर विचार करेंगे।
शुभ रंग- ग्रे  शुभ नंबर- 4
 

तुला राशि वालों आज आपका पेंडिंग काम पूरा होगा। सफलता की सीढ़ियां आप लगातार चढ़ते रहेंगे। आप अपने घर की मरम्त कराएंगे। नया मकान खरीदने के लिए शुभ समय है। जॉब से रिलेटेड कोई प्रॉब्लम हो सकती है।
शुभ रंग- सफेद  शुभ नंबर- 8
 

वृश्चिक राशि वालों आज घर, परिवार की चिन्ताओं से मुक्ति मिलेगी। आज आप जमीन-जायदाद में निवेश कर सकते हैं। दोस्तों से सपोर्ट मिलेगा। पड़ोसी आपके खिलाफ कुछ षड्यंत्र कर सकतें हैं। सावधान रहें!
शुभ रंग- गुलाबी  शुभ नंबर-2
 

धनु राशि वालों आज आप दूर स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। आज आपको मेहनत का मीठा फल जरूर मिलेगा। आज आप कठिन से कठिन परिस्थिति को भी अपने फेवर में कर लेंगे।
शुभ रंग- ग्रीन  शुभ नंबर-4
 

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिये ढेर सारे शुभ फल लेकर आया है। आज आपको कोई बहुत ही अच्छी न्यूज़ मिलने वाली है। आपकी विश पूरी होगी। इस राशि की लड़कियों का रूझान सोशल वर्क में बढ़ेगा।
शुभ रंग- सिल्वर  शुभ नंबर-7
 

कुम्भ राशि वालों आज आप अपने पेंडिंग वर्क पूरे कर लेंगे। बिजनेस मैन को संभलकर आगे बढ़ना होगा। आपको मेंटल पीस मिलेगी। दोस्तों के साथ मूवी देखने जा सकते हैं। छोटे बच्चों को मिठाई खिलाएं। आपका सुख-सौभाग्य बढ़ेगा।
शुभ रंग- संतरी  शुभ नंबर-1
 

मीन राशि वालों आपका फ्रेंड सर्किल बढ़ेगा। आज आप घर के डेकोरेशन के लिये शॉपिंग करेंगे। दोस्तों से मुलाकात होगी लेकिन पड़ोसियों के साथ बातचीत के दौरान सावधानी बरतें। छोटी सी बात पर विवाद हो सकता है। माता के मंदिर में धूप-दीप जलाएं। 

शुभ रंग- बैंगनी  शुभ नंबर- 9

GANESH CHATURTHI 2018 ऐसी सूंड वाले गणेश जी रखें अपने घर (देखें Video)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News