रेफरेंडम 2020ः ब्रिटेन में खालिस्तान समर्थक रैली के पक्ष और विरोध में उमड़ी भीड़

punjabkesari.in Monday, Aug 13, 2018 - 12:52 PM (IST)

लंदनः खालिस्तान समर्थक रैली के पक्ष में आज यहां ट्राफलगर स्क्वायर पर सैकड़ों लोग उमड़े तो स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इस रैली के विरोध में भी लोग जमा हुए।  खालिस्तान समर्थक ‘2020 के जनमत संग्रह के लिए लंदन घोषणापत्र’ के जवाब में भारतवंशियों के समूहों ने ‘वी स्टैंड विद इंडिया’ और ‘लव माई इंडिया’ कार्यक्रमों का आयोजन किया।
PunjabKesari
भारत समर्थक समूह ने भारतीय तिरंगा फहराया और ‘इंडिया जय हो’ तथा ‘वंदे मातरम’ लिखे प्लेकार्ड लहराये। वे स्क्वायर के एक सीमित हिस्से में ही रहे जो भारत विरोधी रैली के आयोजन स्थल से दूर था। भारत समर्थक आयोजन के एक आयोजक नवदीप सिंह ने कहा कि भारतीय सिख इस रेफरेंडम 2020 को नहीं चाहते। उन्हें तो इस बारे में पता भी नहीं है कि कौन करा रहा है और क्यों?  दूसरी तरफ खालिस्तान समर्थक लोगों ने ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाये और भारत विरोधी पोस्टर लहराए।      
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News