फ्रांस की जीत पर बधाई देकर ट्रोल हुई किरण बेदी, कांग्रेस ने की इस्तीफे की मांग

punjabkesari.in Monday, Jul 16, 2018 - 12:47 PM (IST)

नेशनल डेस्क: जहां पूरी दुनिया फुटबॉल विश्व कप में फ्रांस की जीत की खुशियां मना रही है तो वहीं पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी फ्रांस को बधाई देने के चक्कर में ट्रोल्स के निशाने पर आ गई। बेदी ने फ्रांस के फीफा वर्ल्ड कप जीतने पर पुडुचेरी के लोगों को निराले अंदाज में बधाई दी जिसके बाद लोगों ने उन्हे जमकर राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाया।


दरअसल उपराज्यपाल ने ट्वीट किया कि हम पुडुचेरीवासी (पूर्व फ्रांसीसी क्षेत्र) वर्ल्ड कप जीत गए। बधाई हो दोस्तों, क्या मिलीजुली टीम है- सभी फ्रैंच हैं, खेल जोड़ता है। जैसे ही उन्होंने यह ट्वीट किया लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा कि हम भारतीय हैं मैडम। आपको अपने इस पब्लिसिटी स्टंट को रोकने की जरुरत है। एक अनय यूजर ने लिखा कि आप खुश हैं कि हम फ्रांसीसी उपनिवेश थे और हम दिल्ली के मूर्ख आपको मुख्यमंत्री बनाने का सपना देख रहे थे। मैंने आपको हमेशा भारतीय क्षेत्र का राज्यपाल माना लेकिन... जाने दीजिए।


वही कांग्रेस पार्टी नेता अजय माकन ने भी इस ट्वीट पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को उन्हें तुरंत वापस बुला लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि किरण बेदी के बयान को स्वीकार नहीं किया जा सकता और निश्चित रूप से एंटी-नेशनल है। नरेंद्र मोदी जी को उन्हें तत्काल वापस बुला लेना चाहिए। माकन ने तंज करते हुए कहा कि बेदी की जगह लेने के लिए डॉ. हर्षवर्धन, मनोज तिवारी या विजय गोयल के नाम पर विचार किया जा सकता है। 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News