बेटी ने निर्ममता से की पिता की हत्या, कारण है बेहद चौंकाने वाला

6/25/2018 2:46:34 PM

जबलपुर: जबलपुर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां जिले के मैली गांव में एक लड़की ने पिता की उस समय कुल्हाड़ी से गर्दन काट डाली, जब घर में उसकी मां और दो भाई सोए हुए थे। नींद खुलने पर पत्नी ने म़तक पति को खून में लथपथ देखा। इसके बाद घर में चीख-पुकार मच गई। बेलखेड़ा थाना प्रभारी SI राजेन्द्र बागरी ने बताया कि मृतक 55 वर्षीय भोलाराम गौड़ का परिवार मैली गांव का रहने वाला है। हत्यारोपी लड़की का पड़ोस के खेत में निगरानी करने वाले नेपाल सिंह से प्रेम संबंध चल रहा था।

लेकिन उसके पिता को यह पसंद न था और उसने बेटी को किसी से भी न मिलने के लिए कहा था। वहीं आरोपी लड़की ने बताया कि उसके प्रेमी नेपाल सिंह ने पहले उसे अपने माता-पिता को नशीला पदार्थ खिलाकर मिलने के लिए बुलाया था। लेकिन जब दोनों के मिलने में परेशानी बढ़ने लगी तो उसने लड़की को अपने पिता की हत्या करने के लिए उकसाया। हत्या करने के बाद लड़की ने कुल्हाड़ी खेत में ही एक ही जगह छिपाकर गाड़ दी थी। जिसे पुलिस ने बाद में बरामद कर लिया। इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ, जब पुलिस को पता चला कि घटना वाले दिन ही मोबाइल को लेकर लड़की का पिता से झगड़ा हुआ था। हत्या के आरोप में 17 वर्षीय बेटी और उसे उकसाने के आरोप में नेपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News