वीरप्पन को मारने वाले पुलिस अधिकारी को मिली है जम्मू कश्मीर में अहम जिम्मेदारी

punjabkesari.in Thursday, Jun 21, 2018 - 01:01 PM (IST)

जम्मू: जम्मू कश्मीर में महबूबा सरकार गिरने के बाद राज्यपाल शासन लागू हो गया है। ऐसे में कई बड़े प्रशासनिक फेरबदल किये जा रहे हैं। प्रशासन ने अब जम्मू कश्मीर में कानून व्यवस्था को लेकर एक बड़ी जिम्मेदारी ऐसे पुलिस अधिकारी को सौंपी है जिसने वीरप्पन जैसे खूंखार डाकू को मार गिराया था। राज्यपाल के सलाहकार के तौर पर आईपीएस विजय कुमार को नियुक्त किया गया है। विजय कुमार को उनकी सख्त छवि के लिए जाना जाता है।


डाकू वीरप्पन
चंदन तस्कर वीरप्पन को कौन नहीं जानता। दक्षिण कश्मीर के जंगलों में उसका एकछत्रराज चलता था। कूज मुनिस्वामी वीरप्पन चंदन की तस्करी के साथ-साथ हाथी दंात की तस्करी भी करता था। सिर्फ यही नहीं बल्कि उसने कई पुलिस अधिकारियों को भी मारा था। सरकर ने उसे पकडऩे के लिए करीब बीस करोड़ भी खर्च किये।


आईपीएस विजय कुमार
रिपोर्ट के अनुसार विजय कुमार के नेतृत्व में ऑपरेशन कोकून चलाया गया। आईपीएस विजय कुमार ने 18 अक्तूबर 2004 को वीरप्पन को मार गिराया था। उन्होंने इसपर एक किताब भी लिखी है। कुमार के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने बन्नारी अम्मान मन्दिर में कसम खाई थी कि जब तक वीरप्पन को मार नहीं लेते वह अपने सिर के बाल नहीं मुंढवाएंगे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News