सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जानें आज के दाम

punjabkesari.in Saturday, Jun 16, 2018 - 03:36 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः विदेशी बाजारों में सप्ताहांत पर दोनों कीमती धातुओं में भारी गिरावट के कारण आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 390 रुपए लुढ़ककर 31,800 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। यह 16 मई के बाद इसकी सबसे बड़ी गिरावट है। चांदी भी 14 महीने के उच्चतम स्तर से गोता लगाती हुई 1,050 रुपए लुढ़ककर एक सप्ताह से ज्यादा के निचले स्तर 41,350 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। यह पिछले साल 04 जुलाई (1,335 रुपए) के बाद की इसकी सबसे बड़ी गिरावट है। दोनों कीमती धातुओं में नरमी की मुख्य वजह शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इनमें आई जबरदस्त गिरावट रही। 

PunjabKesari

दो वजहों से बना सोने पर दबाव
लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सप्ताहांत पर वहां सोना हाजिर 23.45 डॉलर (लगभग दो प्रतिशत) टूटकर 1,279.25 डॉलर प्रति औंस रह गया। अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा भी 26.30 डॉलर की गिरावट में 1,282 डॉलर प्रति औंस बोला गया। वैश्विक स्तर पर दो वजहों से सोने पर दबाव बना है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर बढ़ाना इसका एक कारण है। दूसरी वजह उनकी निवेशकों द्वारा बड़ी मात्रा में की गई बिकवाली है जिन्होंने फेड के फैसले से पहले काफी ऊंची दर पर खरीद कर ली थी लेकिन सोने के 1300 डॉलर के ऊपर टिकने में असफल रहने पर उन्होंने बिकवाली शुरू कर दी। इससे दाम और गिर गए। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सप्ताहांत पर चांदी हाजिर भी 0.61 डॉलर (करीब पाँच प्रतिशत) टूटकर 16.54 डॉलर प्रति औंस रह गई।

PunjabKesari

स्थानीय बाजार में गत दिवस की तेजी के बाद सोना गिरा है। कारोबारियों का कहना है कि अभी सोने पर मुख्य रूप से अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में हो रहे तेज उतार-चढ़ाव का असर देखा जा रहा है। दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम (रुपए में) इस प्रकार रहे:-

PunjabKesari

सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम :        31,800
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम :         31,650
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम :      41,350
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम :      40,200
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा :      76,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा :    77,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम :              24,800


सबसे ज्यादा पढ़े गए

jyoti choudhary

Recommended News

Related News