VIDEO- J&K: PAK की ओर से भारी गोलाबारी, 5 की मौत व कई घायल

punjabkesari.in Wednesday, May 23, 2018 - 01:38 PM (IST)

जम्मूू: पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा जम्मू, कठुआ और सांबा जिलों में अंतर्राष्ट्रीय सीमा से लगे भारतीय गांवों और सीमा चौकियों पर आज मोर्टार से गोले दागने और गोलीबारी की घटना में पांच लोगों की मौत हो गई और 35 अन्य घायल हो गए हैं। जम्मू, कठुआ और सांबा जिलों में आज लगातार नौंवे दिन पाकिस्तानी रेंजरों ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सांबा में आज सुबह नौ बजे शुरू हुई गोलीबारी में स्थानीय लोगों और सैन्य चौकियों को निसाना बनाया जा रहा है। पाकिस्तानी रेंजरों ने कठुआ जिले में आवासीय इलाकों और चौकियों को भी निशाना बनाया।

PunjabKesari

नागरिकों के लिए बनाए गए अस्थायी शिविर
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सोमवार शाम सात बजे के बाद पाकिस्तानी रैंजर्स ने अरनिया सेक्टर में भारी मोर्टार गोलाबारी की जो मंगलवार रात तक जारी रही। इसके बाद बुधवार को भी पाक की ओर से फायरिंग की गई। पाकिस्तानी गोलाबारी को देखते हुए जिला प्रशासन ने आरएस पुरा और अरनिया में सरकारी इमारतों में अस्थायी राहत एवं विश्राम शिविर बनाए हैं जहां नागरिकों को ठहराया जा रहा है। इन शिविरों में सीमा पर प्रभावित गांवों के 500 से अधिक लोग रूके हुए हैं।

PunjabKesari

घायलों को अस्पताल पहुंचा रही पुलिस
गोलीबारी में घायल नागरिकों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने के लिए सीमा सुरक्षा बल(बीएसएफ )और जिला प्रशासन के कर्मचारी लगे हुए हैं। सूत्रों ने कहा कि बीएसएफ पाकिस्तान की ओर से की जा रही गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

PunjabKesari

दहशत में लोग
लगातार हो रही फायरिंग से राज्य के स्थानीय लोग दहशत में हैं। सीमांत क्षेत्रों में इस समय सन्नाटा पसरा हुआ है। फायरिंग के चलते 40 हजार लोग विस्थापित किए गए हैं। प्रशासन द्वारा बनाए गए मेकशिफ्ट शिविरों में कुछ लोगों ने शरण ले रखी है जबकि अन्य अपने रिश्तेदारों के घरों में शरण लिए हुए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News