पलटी कर्नाटक की सियासी बाजी और भारत के आगे गिड़गिड़ाया PAK, पढ़िए अब तक की बड़ी खबरें

punjabkesari.in Sunday, May 20, 2018 - 08:03 PM (IST)

नेशनल डेस्क: येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद पलटी कर्नाटक की सियासी बाजी से लेकर पाकिस्तान ने भारत के आगे टेके घुटने तक हम आपके लिए लाए हैं ऐसी खबरें जो आप अपने व्यस्त शड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलिटेन में हम आपको हर क्षेत्र से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं। तो अब एक क्लिक में पढि़ए, देश-दुनिया से लेकर खेल जगत की अब तक की बड़ी खबरें।

येदियुरप्पा के बाद गठबंधन सरकार भी होगी टॉय-टॉय फिस!
कर्नाटक में सबसे बढ़े विजय विधायक दल के रूप में उभरने के बाद शनिवार दी॰ 19.05.18 की शाम को 4 बजे आखिरी व निर्णायक फ्लोर टेस्ट से पहले ही भाजपा की येदियुरप्पा सरकार ने इस्तीफा दे दिया है। मुख्यमंत्री येदियुरप्पा को उम्‍मीद थी कि वह इस फ्लोर टेस्ट में भी पास हो जाएगी। येदियुरप्‍पा समेत भाजपा के शीर्ष नेताओं को यह उम्‍मीद थी कि वह सदन में बहुमत साबित कर लेंगे, मगर ऐसा हुआ नहीं।

 VIDEO: भारत के आगे गिड़गिड़ाया PAK, फायरिंग रोकने के लिए BSF से लगाई गुहार
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने आज बताया कि अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी रेंजर्स ने उनसे जारी जवाबी गोलाबारी रोकने की ‘अपील’ की। बीएसएफ की जवाबी कार्रवाई में सीमा के दूसरी ओर एक जवान की मौत हो गई जिसके बाद पाकिस्तानी रेंजर्स ने यह कार्रवाई रोकने की अपील की। बीएसएफ ने 19 सेकंड का एक थर्मल इमैजिनरी फुटेज भी जारी किया है जिसमें बिना उकसावे के सीमा के दूसरी ओर से गोलीबारी किए जाने के बाद भारत की जवाबी कार्रवाई में एक पाकिस्तानी चौकी को हुआ नुकसान नजर आ रहा है।

कांग्रेस-जेडीएस में बीजेपी का खौफ बरकरार, विधायकों पर लगाया पहरा
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने शनिवार को विधानसभा में शक्ति परीक्षण से ठीक पहले इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया। उनके इस निर्णय के बाद जनता दल (सेक्युलर) और कांग्रेस ने गठबंधन की सरकार का रास्ता साफ हो गया है।

काफी ग्लैमरस है कुमारस्वामी की दूसरी पत्नी, ​दिलचस्प है इनकी Love story
पिछले कुछ समय से कर्नाटक में जारी राजनीतिक उथल पुथल शनिवार को समाप्त ​हो गई। राज्य में येदियुरप्पा सरकार गिरते ही जनता दल सेक्युलर के नेता एचडी कुमारस्वामी किंग बन गए। वह जल्द ही कर्नाटक की कमान संभाल सकते हैं। वहीं इस घमासान के बीच एक नाम ​काफी सुर्खियों बटौर रहा है। ये नाम है कुमारस्वामी की दूसरी पत्नी राधिका कुमारस्वामी का। कन्नड फिल्मों की मशहूर अदाकारा और फिल्म प्रोड्यूसर राधिका सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रही हैं।

Royal Wedding: शादी के बाद कुछ एेसे अंदाज में नजर आए प्रिंस हैरी और मेगन( pics)
6 महीने के लंबे इंतजार के बाद आज 19 मई को प्रिंस हैरी और मेगन मार्केल एक हो गए।इस शाही शादी पर दुनिया भर की निगाहें थी।  यह शादी विंडसर कैसल के सेंट जार्ज चैपल में हुई।  शाही शादी के लिए के लिए दुनिया भर से मेहमान पहुंचे थे।  

 छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बड़ा नक्सली हमला, IED विस्फोट में 6 जवान शहीद
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में रविवार को बड़ा नक्सली हमला हुआ। नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर पुलिस के एक वाहन को उड़ा दिया, जिसमें 6 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए तथा एक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल जवान को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया जा रहा है। 

CM ममता ने राहुल गांधी को किया नजरअंदाज
कर्नाटक में भाजपा सरकार गिरते ही कांग्रेस और जेडीएस में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। विपक्षी दलों ने लोकतंत्र और एकता की एक बड़ी जीत बताया। इसी क्रम में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी खुशी जताते हुए कांग्रेस और जेडीएस को बधाई दी।

राहुल के ‘प्लान बी’ ने पलट दी कर्नाटक की सियासी बाजी
गोवा और मणिपुर से सबक लेते हुए कांग्रेस कर्नाटक में कोई जोखिम मोल लेने के मूड में नहीं थी और यही वजह रही कि उसने बिना विलंब किए जदएस की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ा दिया जिसके बाद सबसे बड़ा दल होने के बावजूद भाजपा के सामने बहुमत का आंकड़ा जुटाने के लिए मुश्किल खड़ी हो गई। जदएस नेता कुमारस्वामी के नेतृत्व में सरकार गठन का फैसला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के ‘प्लान बी’ का हिस्सा माना जा रहा है।

बहुमत साबित करने की बजाय येद्दियुरप्पा ने इन कारणों से दिया इस्तीफा
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस. येद्दियुरप्पा ने कांग्रेस पर भाजपा सरकार के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाते हुए विधानसभा में बहुमत साबित करने की बजाय इस्तीफा दे दिया। येद्दियुरप्पा ने अढ़ाई दिन पहले ही मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उन्होंने विधानसभा में पेश विश्वास मत प्रस्ताव को सदन में कार्रवाई के दौरान आगे नहीं बढ़ाया। कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला ने येद्दियुरप्पा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। 

कल रूस यात्रा पर जाएंगे PM, कई मायनों में अलग होगी मोदी-पुतिन की मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 मई को रूस की यात्रा पर जाएंगे। रूस के सोची शहर में वह राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन के साथ अनौपचारिक शिखर बैठक करेंगे। जर्मनी और चीन के बाद रूस ही ऐसा देश है, जहां मोदी अपने 4 साल के कार्यकाल के दौरान चौथी बार जाएंगे। साल 2015 में मोदी दो बार रूस गए थे। पिछले साल सेंट पीटर्सबर्ग में दोनों देशों की शिखर बैठक में शामिल हुए थे। 

रुलाएंगी पैट्रोल-डीजल की कीमतें, 90 रुपए प्रति लीटर तक बिक सकता है पैट्रोल!
पैट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से परेशान आम आदमी की जेब पर ओर बोझ बढ़ने वाला है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं और आगे भी कच्चे तेल के महंगा होने की संभावना है। आने वाले दिनों में पैट्रोल 90 रुपए प्रति लीटर तक महंगा हो सकता है। दूसरी ओर रुपए में लगातार कमजोरी से तेल कंपनियां चाहकर भी इसे होल्ड नहीं कर पाएंगी। अगर ऐसा ही रहा तो आने वाले दिनों में पैट्रोल-डीजल में 6 से 8 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ोत्तरी होने के आसार हैं। 

PNB घोटालाः नीरव मोदी के पिता समेत परिवार के 4 लोगों को ED का समन
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने फरार चल रहे हीरा कारोबारी नीरव मोदी के पिता और भाई सहित परिवार के कम से कम चार सदस्यों और उसके अमेरिकी व्यापार साझेदार को दो अरब डॉलर से अधिक के पीएनबी धोखाधड़ी से जुड़े एक धनशोधन मामले के सिलसिले में समन किया है।

प्रिंस हैरी-मेघन मार्कल की ROYAL WEDDING में प्रियंका पर अटकी सबकी निगाहें, जमकर हो रही है तारीफ
फॉर्मर सूट्स की स्टार मेघन मार्कल प्रिंस हैरी के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं।प्रिंस हैरी और मेगन इस शादी के बाद ससेक्स के ड्यूक और डचेस के तौर पर जाने जाएंगे। इस शाही शादी में कई मेहमान पहुंचे।वहीं प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की एकमात्र ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिनको इस शाही शादी का खास न्यौता मिला था।

गेल और धोनी के लिए होगा अहम मुकाबला, हासिल कर सकते हैं यह खास उपलब्धि
किंग्स इलेवन पंजाब और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले जाने वाला आईपीएल टूर्नामेंट का 56वां मुकाबला क्रिस गेल और महेंद्र सिंह धोनी के लिए अहम साबित होने वाला है। पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में इन दोनों खिलाड़ियों के पास आईपीएल में अपने 4000 रन बनाने का पूरा मौका होगा। इसके अलावा मैदान पर आए सभी दर्शकों की नजरें केएल राहुल, शेन वाॅट्सन, अंबाती रायडू जैसे धमाकेदार बल्लेबाजों के ऊपर भी रहेंगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News